फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anandeshwar Corridor's foundation stone was laid in Kanpur, an altercation took place between MP and BJP leade

आनंदेश्वर कॉरिडोर का शिलान्यास: समारोह में सांसद और भाजपा नेता में हुई कहासुनी, जानें दोनों ने क्या-क्या कहा

Thu, 25 Aug 2022 10:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 Aug 2022 10:36 PM IST
सार

परमट धाम आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर का निर्माण काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर कराया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी और नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य कराया जाएगा। पहले चरण के निर्माण के लिए 25 अगस्त को भूमि पूजन किया गया।

विज्ञापन
Anandeshwar Corridor's foundation stone was laid in Kanpur, an altercation took place between MP and BJP leade
आनंदेश्वर धाम कॉरिडोर निर्माण के लिए शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  काशी की तर्ज पर गुरुवार को बाबा आनंदेश्वर धाम कॉरिडोर निर्माण के लिए शिलान्यास हुआ। स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सुंदरीकरण कार्य तीन चरणों में होगा। दावा किया है कि कार्य चार महीने महीने में पूरा होगा।

विज्ञापन

आनंदेश्वर मंदिर के पास परमट में कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में सांसद सत्यदेव पचौरी और महापौर प्रमिला पांडेय ने नारियल फोड़कर सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। सांसद ने बताया कि बताया कि वह इसके लिए काफी समय से प्रयासरत थे। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि इस परियोजना में मंदिर आने वाले रास्ते के नालों को ढक्कर चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचना आसान करने के लिए सड़क चौड़ी की जाएगी। सुंदरीकरण कार्य भी कराया जाएगा। ये कार्य कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) की तरफ से छह करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। कार्य तीन चरणों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सड़क का चौड़ीकरण, वीआईपी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से सुलभ शौचालय तक नाले पर स्लैब ढालकर सड़क 40 फीट चौड़ी करना, पार्किंग स्थल विकसित करने, आनंदेश्वर मंदिर के परमट पुलिस चौकी के सामने स्थित गेट के पास से गंगा किनारे मंदिर परिसर तक आवागमन के लिए मार्ग का निर्माण आदि शामिल है। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तरी) सुनील बजाज, क्षेत्रीय पार्षद कीर्ती अग्निहोत्री, मेनका सिंह, पूर्व पार्षद देवेंद्र सब्बरवाल आदि मौजूद रहे।

सांसद और भाजपा नेता में हुई कहा-सुनी
शिलान्यास समारोह में सांसद सत्यदेव पचौरी और भाजपा नेता सुरेश अवस्थी में कहा-सुनी हो गई। महापौर की मौजूदगी में दोनों में तू-तू, मैं-मैं होती देख सन्नाटा पसर गया। इसके बाद में मामला शांत कराया गया। सांसद ने कहा कि महापौर प्रमिला पांडेय रोज मंदिर में दर्शन करने आती हैं।

वह भी आते हैं। चुटकी लेते हुए कहने लगे कि पास में बैठे सुरेश अवस्थी यही रहते हैं, लेकिन दर्शन करने नहीं आते। यह सुनते ही सुरेश अवस्थी भड़क गए। कहने लगे कि कौन कहता है कि वह मंदिर दर्शन करने नहीं आते। सांसद ने फिर मजाकिया लहजे में कहा कि महापौर ने बताया है, यह सुनते ही सुरेश का गुस्सा और बढ़ गया।

नाराजगी जताते हुए कहने लगे कि मेयर गलत बोल रही हैं। भाजपा नेता की नाराजगी देख कार्यक्रम स्थल में सन्नाटा छा गया, जबकि इससे पहले वहां सांसद के भाषण के दौरान तालियां बज रही थीं। मामला तूल पकड़ता देख सांसद ने कहा कि वह अपने शब्द वापस लेते हैं। उधर, सुरेश त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में हंसी हो रही थी।

पार्षद ने किया प्रस्ताव देने का दावा
परमट वार्ड की पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री ने दावा किया कि उन्होंने आनंदेश्वर मंदिर के आसपास सुंदरीकरण का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था। पार्किंग का मामला भी सदन में उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed