इटावा में सड़क हादसा: हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
इटावा-आगरा हाईवे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। सूचना पर कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। यहां इटावा-आगरा हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने इलाकाई पुलिस को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन इलाके में बुडैला गांव के पास हादसा हुआ है। यहां बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को कुचल दिया। इसमें महिला और बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय भेजा है। यहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर कई थानों का फोर्स मौजूद है।
मृतकों में एक ही परिवार के लोग शामिल
इस हादसे के मृतकों में पति अनिल, पत्नी शिवरानी और बच्चा शामिल हैं। वहीं, बहन सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग इटावा से अपने घर लौट रहे थे, जिसके रास्ते में हादसा हो गया।