मुस्लिम संगठन ने श्री श्री रविशंकर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, ये है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर में एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन ने आर्ट ऑफ लिविंग के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने श्री श्री रविशंकर द्वारा लखनऊ में अयोध्या मुद्दे को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें उन्होने कहा कि श्री श्री ने मुस्लिम समुदाय को धमकी देते हुए कहा है कि यदि अयोध्या की जमीन श्रीराम मंदिर बनाने के लिए न दी गई तो देश को सीरिया बना देंगे।
Kanpur: An organisation registered a complaint in Colonelganj against Sri Sri Ravi Shankar over his Syria remark. pic.twitter.com/qX2jcPQoo7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) March 11, 2018
शिकायतकर्ता का कहना है कि श्री श्री रविशंकर के इस बयान से देश में भय का वातावरण है और ये देश को तोड़ने वाला बयान है। शिकायतकर्ता ने जांच करा कर दोषी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।