{"_id":"6a4d6266a00a299f2d05dd33","slug":"an-inquiry-by-a-high-court-judge-should-be-conducted-into-the-theft-of-donations-at-the-ram-mandir-kanpur-news-c-220-1-akb1002-145406-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राममंदिर में चंदा चोरी की हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राममंदिर में चंदा चोरी की हाईकोर्ट के जज से कराई जाए जांच
Wed, 08 Jul 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को अकबरपुर में सद्बुद्धि जनजागरूकता पदयात्रा निकाल कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राममंदिर में चंदा चोरी की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए।
जिलाध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौर की अगुवाई में मंगलवार दोपहर कांग्रेसी नमस्ते चौराहा के पास जुटे। इसके बाद बैनर व हाथ में पार्टी का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए सद्बुद्धि जनजागरूकता पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना से करोड़ों राम भक्तों की आस्था आहत हुई है। हिंदू आस्था से जुड़ी इस संपूर्ण घटना की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से निष्पक्ष जांच कराई जाए। ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाए। चारों पीठों के परम पूज्य शंकराचार्य एवं श्री राम मंदिर के सम्मानित महंतों को इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए। पदयात्रा का समापन कुछ दूर स्थित एक मंदिर के पास किया गया। यहां वाजिद कुरैशी, विमल शुक्ला, मनोरमा संखवार, रमाकांत शुक्ला, उपेंद्र शुक्ला, बसंत लाल, जगदीश यादव, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।