{"_id":"68127991511fea670b067028","slug":"an-innocent-child-crossing-the-road-was-hit-by-a-car-and-died-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1094517-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छह-छह बेड के पांच ब्लॉक में होगा मेडिकल कॉलेज का जनरल वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छह-छह बेड के पांच ब्लॉक में होगा मेडिकल कॉलेज का जनरल वार्ड
Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 01 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के जनरल वार्ड को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। जनरल वार्ड पांच ब्लॉक में बांटा गया है। इसमें छह-छह बेड होंगे। इसके साथ ही उसमें कई आधुनिक सुविधाएं मरीजों को मुहैया होगी। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है।
अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिले। इसको लेकर सरकार गंभीर है। इसके साथ ही कई तरह की सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जनवरी में मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओपीडी शुरू की गई थी। अब इसमें मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए चौथे तल में 30-30 बेड के वार्ड को जनरल वार्ड बनाया गया है। इनमें छह-छह बेड को अलग अलग ब्लॉक में बांटा गया है। जिससे भर्ती होने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी न हो। यहां पर आधुनिक बेड डाले गए गए हैं।
इसके साथ ही ऑक्सीजन प्वाइंट भी बेड के पास दिए गए हैं। जिससे आवश्यकता पड़ने पर इधर उधर न जाना पड़े। इसके साथ ही मरीजों की अन्य सुविधाओंं का ख्याल रखा गया है। बता दें कि अभी तक मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के प्रथम तल पर जनरल वार्ड संचालित हो रहा था। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से बेड फुल होने व कई दिनों तक भर्ती रहने वाले मरीजों को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाता था। अब इन मरीजों को नए भवन के वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को कई मरीज नए वार्ड में भर्ती नजर आए। मरीजों ने बताया कि यहां पुराने भवन से सुविधाएं बेहतर हैं। आराम दायक बेड भी हैं। सीएमस डॉ. वंदना सिंह ने बताया कि जनरल वार्ड को शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को नए भवन में संचालित कराने की प्रक्रिया की जा रही है।