{"_id":"6ab833214de77914e7084b5d","slug":"amulya-made-it-to-the-national-team-with-her-punches-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157428-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अमूल्या ने मुक्कों के दम पर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अमूल्या ने मुक्कों के दम पर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह
विज्ञापन
कानपुर। शहर की मुक्केबाज अमूल्या केसरवानी ने मुक्कों के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही राज्य विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अमूल्या पूर्णा देवी खन्ना इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा है। इस उपलब्धि पर उनका चयन एसजीएफआई के लिए उत्तर प्रदेश की टीम से हुआ है।
अमूल्या पूर्व में भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने हाल ही में लखनऊ में आयोजित एसजीएफआई यूथ अंडर-19 स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप मुरादाबाद (2022) और बुलंदशहर, एसजीएफआई जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप लखनऊ में स्वर्ण पदक शामिल हैं।
साथ ही झांसी की जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में रजत, हापुड़ की यूथ स्टेट चैंपियनशिप और वाराणसी की एसजीएफआई जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा की सफलता पर प्राचार्या अमिता, शिक्षिकाओं, पिता सावन केसरवानी, कोच गौरव और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी।