{"_id":"5bcb26c1bdec22697652a43a","slug":"amritsar-train-accident-on-dussehra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर ट्रेन हादसाः हरदोई के 2 सगे भाइयों की मौत की खबर आते ही मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर ट्रेन हादसाः हरदोई के 2 सगे भाइयों की मौत की खबर आते ही मच गया कोहराम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 21 Oct 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर ट्रेन हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर में दशहरा उत्सव के दौरान 'मौत' बनकर आई ट्रेन ने 59 लोगों की सांसे छीन ली। हर तरफ चीख पुकार, चीत्कार और तबाही का दर्दनाक मंजर देख हर शख्स का दिल द्रवित हो उठा। इसी हादसे में यूपी के हरदोई जिला निवासी दो भाईयों की भी मौत हो गई।
शुक्रवार रात रावण दहन के दौरान पंजाब में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों में हरदोई जिले के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजीपुर निवासी गिरीन्द्र (45) और पवन (40) पुत्र आत्माराम भी शामिल हैं। दोनों भाई अपने परिवारों के साथ लगभग डेढ़ दशक से अमृतसर में रहकर फलों की रेहड़ी लगाते थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अमृतसर रवाना हो गए। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है।