फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amraudha and Akbarpur bodies also sent water samples for testing.

Kanpur News: अमरौधा व अकबरपुर निकाय ने भी जांच के लिए भेजे पानी के नमूने

Tue, 20 Jan 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Amraudha and Akbarpur bodies also sent water samples for testing.
कानपुर देहात। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के दावों के बीच प्रयोगशाला में पानी की जांच से हकीकत सामने आती है। पुखरायां निकाय ने पांच नलकूपों से लिए गए पानी नमूनों की जांच कराई है। अमरौधा व अकबरपुर निकाय ने भी पानी की जांच के लिए माती स्थित जल निगम की प्रयोगशाला में नमूने भेजे हैं। वहीं 10 अन्य निकायों से अब तक कोई पानी नमूना प्रयोगशाला नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 13 नगर निकाय हैं। करीब 40 हजार घरों में पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाती है। बीते दिनों इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद डीएम ने 4 जनवरी को सभी निकायों को पाइप लाइन से जलापूर्ति के पानी की जांच के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट सुरक्षित रखने पर जोर दिया था। इसके बाद पुखरायां ने पांच नलकूपों से पानी का एक-एक नमूना जांच के लिए माती स्थित जल निगम की प्रयोगशाला में भेजा था। जांच में यह पानी सही पाया गया।
विज्ञापन

अन्य निकायों के पानी नमूनाें की जांच के प्रति बेपरवाही का मुद्दा संवाद न्यूज एजेंसी ने उठाया तो अब अमरौधा नगर पंचायत ने दोनों टंकी से एक-एक पानी का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। वहीं अकबरपुर नगर पंचायत ने गांधी नगर पार्क स्थित टंकी व नलकूप, आंबेडकर नगर व कांशीराम कॉलोनी की टंकी से एक-एक पानी का नमूना और नगर पंचायत कार्यालय स्थित नलकूप के पानी का एक नमूना (कुल पांच पानी नमूने) जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अभी झींझक, रूरा, शिवली, रनियां, राजपुर, सिकंदरा, मूसानगर, कंचौसी, डेरापुर व रसूलाबाद निकाय ने पानी नमूना जांच की पहल नहीं की है। एक्सईएन जल निगम टीआर कटारिया ने बताया कि अब केवल तीन निकायों ने पानी जांच की पहल की है। अभी 10 निकायों ने कोई पानी नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
टंकी या नलकूप के भेजे पानी नमूने, घरों के टोंटी से नहीं लिया नमूना
अब तक पुखरायां, अकबरपुर व अमरौधा निकायों से पानी की जांच के लिए कुल 12 नमूने भेजे गए हैं। इसमें से पुखरायां से भेजे गए पानी के सभी नमूने नलकूप के थे। इधर अब अमरौधा व अकबरपुर से भेजे गए सात नमूनों में दो नमूने नलकूप व अन्य टंकी से लिए गए हैं। किसी भी निकाय ने लाभार्थी के घर की टोटी से पानी का नमूना नहीं लिया है। सहायक अभियंता जल निगम संजय कुमार ने बताया कि लाभार्थी के घरों की टोटी से पानी नमूना लिए जाने के निर्देेश गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed