फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amit's half century helped Mayur Miracles Kalyanpur beat Sisamau by three wickets

Kanpur News: अमित के अर्द्धशतक से मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर ने सीसामऊ को तीन विकेट से हराया

Wed, 05 Mar 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amit's half century helped Mayur Miracles Kalyanpur beat Sisamau by three wickets
केपीएल में जीती मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर की टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में मथुरा के अमित पचारा के नाबाद अर्द्धशतक और दिव्य प्रकाश की घातक गेंदबाजी से मयूर मिराकिल्स कल्याणपुर ने मंगलवार को सीसामऊ सुपरकिंग्स को तीन विकेट से हराया। यह मयूर मिराकिल्स की लगातार दूसरी जीत रही। सीसामऊ को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। मैन ऑफ द मैच अमित पचारा चुने गए।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसामऊ सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 160 रन बनाए। युवराज पांडेय ने 45, सार्थक लोहिया ने 24, अंकुर पवार ने 23, राजा निगम ने 22, सुधांशु चौरसिया ने 14 रन बनाए। मयूर मिराकल्स के दिव्य प्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर चार विकेट मिले। कप्तान मो. शारिम और दिव्यांशु पांडेय ने दो-दो और एक विकेट शौर्यदीप पांडेय को मिला।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करते हुए मयूर मिराकिल्स ने अमित पचारा के पचासे के दम पर 19.3 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाते हुए तीन विकेट से जीत हासिल की। पचारा ने 40 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। पचारा के अलावा धनंजय यादव ने 25, कप्तान मो. शारिम ने 13, प्रियांशु पांडेय और सुमित सिंह राठौर ने 12-12, दिव्य प्रकाश ने 10 रन बनाए। सीसामऊ के अभिनव शर्मा ने तीन, अंकुर पवार ने एक विकेट लिया। तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed