फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah says about notbandi

लाेग भाजपा में सीएम का चेहरा नहीं, अखिलेश-माया से मुक्ति चाहते हैं : अमित शाह

Thu, 16 Feb 2017 01:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
amit shah says about notbandi
अमित शाह
चुनावी जनसभा करने यूपी आये भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लाेग यूपी में भाजपा के सीएम चेहरे की चाहत नहीं रखते, बल्कि मायावती अाैर अखिलेश के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। उन्हाेंने कांग्रेस और सपा को परिवारवाद से ग्रसित बताया। हमीरपुर, बांदा, मैनपुरी और महोबा में बोलते हुए अमित ने कहा कि भाजपा का युवाओं में सबसे ज्यादा क्रेज है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के लोगों का हित समझती है। नोटबंदी के बारे में अमित ने कहा कि मैं चाहता हूं नोटबंदी को विपक्ष मुद्दा बनाये। नोटबंदी से लोगों को फायदा हुआ है। स्वरोजगार बढ़ा है और अब हम किसानों का कर्ज माफ करने जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये सब नोटबंदी के बाद ही हो रहा है। बैंक में पैसा आया जिसकी वजह से हम देशवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए और बेहतर काम कर रहे हैं। भाजपा विस्तृत पार्टी बन चुकी है। व्यापारी नोटबंदी से नहीं यूपी में अपराधों से नाराज हैं। परिवादवाद की व्याख्या जो मीडिया करता है मेरी नजर में उसका दृष्टिकोण अलग है। इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी बिना कुछ देखे पार्टी अध्यक्ष बनाये गए इसी तरह सपा में मुलायम के बाद उनके बेटे अखिलेश पार्टी अध्यक्ष बन जाते हैं। बीजेपी में कांग्रेस और सपा जैसा कोई परिवारवाद नहीं है। 
विज्ञापन


हमारी सोंच बिल्कुल स्पष्ट है। हमारे प्रत्याशी अखिलेश और मायावती से अच्छे हैं। उत्तर प्रदेश में बार-बार बाढ़ आती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में कत्लखाने वाले रात को जानवर उठा ले जाते हैं कोई रिपोर्ट नहीं लिखाता। किसानों की खस्ता हालत को सुधारने की पूरी तैयारी बीजेपी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed