फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amit shah comment on rahul and akhilesh

परिवारवाद पर शाही चोट, बोले- प्रदेश को बर्बाद करने की तैयारी में दो शहजादे

Fri, 10 Feb 2017 09:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 09:06 PM IST
सार

- चुनावी सभा में सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- कहा, 11 मार्च को होगा परिवारवाद का खात्मा

विज्ञापन
amit shah comment on rahul and akhilesh
अमित शाह (फाइल फोटो)

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे। सपा और कांग्रेस को घोटालों का दल बताते हुए शाह ने विरोधियों पर दमदार वार किया। वे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि 11 मार्च को उत्तर प्रदेश में परिवारवाद का खात्मा हो जाएगा। चुनाव से पूर्व ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव हार मान चुके हैं।
विज्ञापन


दोनों शहजादे प्रदेश को बर्बाद करने की तैयारी में जुटे हैं। सपा और बसपा के चक्कर में पड़कर प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ चुका है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के साथ ही विकास होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के रामलीला मैदान में आयोजित जिले की तीनाें विधान सभा क्षेत्रों (इटावा, भरथना व जसवंतनगर) की चुनावी सभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से ढाई साल का हिसाब मांगने वाले भूल गए हैं कि ये विधानसभा चुनाव है। इसमें उन्हें ही पांच साल का हिसाब जनता को देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार लोकसभा चुनाव में जनता के एक-एक पैसे का हिसाब देगी। कांग्रेस 27 साल यूपी बेहाल का नारा भुला चुकी है और इसकी जिम्मेदार सपा के साथ मिल गई है। प्रदेश की जनता ने चाचा-भतीजा, बुआ-पिता सभी को मौका दिया लेकिन सभी ने अपने और परिवार का ही भला किया।

यही कारण रहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में सब को धूल चटा दी। सपा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश का जो काम बोल रहा है, वह प्रदेश की जनता जानती है। अखिलेश शासन में सबसे ज्यादा हत्या और बलात्कार के मामले हुए। आए दिन अपहरण और जमीनों पर कब्जे हुए।


भाजपा की सरकार प्रदेश की सत्ता में आने के सात दिन के अंदर भू माफिया और गुंडे प्रदेश छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर 12 लाख करोड़ के घोटाले और सपा शासन में यादव सिंह व खदान घोटाले का आरोप लगाया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, मनीष यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, केके राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed