फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amit Murder Case: Police engaged in struggle to expose Amit murder case

Amit Murder Case: अमित हत्याकांड के खुलासे के लिए जद्दोजहद में लगी पुलिस, एक संदिग्ध नंबर चिह्नित

Mon, 26 Sep 2022 08:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Sep 2022 08:51 AM IST
सार

18 सितंबर की सुबह सचेंडी में अमित का ज्योति की तरह अधजला शव बरामद हुआ था। पिछले आठ दिनों से मामले की जांच कर रही एसआईटी के मुताबिक एक नंबर दोनों घटनास्थल पर सक्रिय रहा है। ऐसे में आशंका है कि इसका कुछ न कुछ कनेक्शन जरूर है।

विज्ञापन
Amit Murder Case: Police engaged in struggle to expose Amit murder case
Amit Murder Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमित हत्याकांड में एसआईटी की छानबीन में एक ऐसा संदिग्ध नंबर मिला है, जिससे ज्योति व अमित दोनों हत्याकांड का कनेक्शन होने की संभावना है। इस नंबर के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी तथ्य जुटाने के बाद संदिग्ध से एसआईटी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


पिछले साल 25 नवंबर को चकेरी में भाभा नगर रेलवे ट्रैक पर गिरजा नगर निवासी ज्योति मिश्रा का अधजला शव मिला था। पुलिस ने ज्योति की मौत को आत्महत्या मानते हुए उसके परिचित अमित व उसकी दोस्त विमल को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में जेल भेजा था। 27 जून को विमल व 3 सितंबर को अमित जेल से जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन


18 सितंबर की सुबह सचेंडी में अमित का ज्योति की तरह अधजला शव बरामद हुआ था। पिछले आठ दिनों से मामले की जांच कर रही एसआईटी के मुताबिक यह नंबर दोनों घटनास्थल पर सक्रिय रहा है। ऐसे में आशंका है कि इसका कुछ न कुछ कनेक्शन जरूर है। इसी बिंदु पर तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed