फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amit became the topper of BHU's MCA entrance exam

बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा के टॉपर बने अमित

Tue, 29 Sep 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Amit became the topper of BHU's MCA entrance exam
बीएचयू एमसीए प्रवेश परीक्षा का टॉपर कानपुर देहात के रूरा कस्बा निवासी अमित द्विवेदी। - फोटो : AKBARPUR
रूरा(कानपुर देहात)। कस्बा के गांधी नगर निवासी अमित द्विवेदी बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा में पहले प्रयास में टॉपर बने हैं। देश में पहली रैंक हासिल कर उन्होंने जिले व कस्बा का नाम रोशन किया। सोमवार को कस्बे के लोगों ने घर आकर अमित को बधाई दी।
विज्ञापन

गांधी नगर मोहल्ला निवासी गिरजेश द्विवेदी के छोटे बेटे अमित द्विवेदी ने बीएचयू की एमसीए प्रवेश परीक्षा मई में दी थी। एमसीए प्रवेश परीक्षा परिणाम दो दिन पहले ही आया है। पूरे देश में उन्होंने टॉप किया है। 309 अंक हासिल कर अमित ने प्रथम रैंक हासिल की है। जनरल कैटेगरी में टॉप कर उन्होंने कस्बा व जनपद को गौरवान्वित किया है। सोमवार को कस्बा के रामबाबू शुक्ल, रामजी गुप्ता, वीरे शुक्ला व बउवा त्रिवेदी आदि अमित के घर पहुंचे और उसे बधाई दी। वहीं, अमित ने बताया कि पिता गिरजेश और मां सुमन द्विवेदी ने हमेशा उसकी हौसला आफजाई की। हमेशा से सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की इच्छा रही। पूरी लगन और मेहनत से तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया। कहा कि कामयाबी का मूलमंत्र मन लगाकर पढ़ाई करना है।
विज्ञापन

बताया कि दादा स्व. भूपनारायण द्विवेदी के आदर्शों पर चलकर ही उसने पहली बार में यह सफलता अर्जित की है। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, कानपुर से अमित ने बीसीए किया है। इसके बाद वह एमसीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। उसके बड़े भाई रजत भी बीएचयू से एमसीए कर चुके हैं और दिल्ली में नौकरी कर रहे हैं। बता दें कि अमित ने दादा स्व. भूपनारायण द्विवेदी आरपीएस इंटर कालेज के कॉमर्स के शिक्षक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed