फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amidst Deepening Crisis Caused by War, Entrepreneurs Urge Government Departments to Refrain from Taking Action

Kanpur News: युद्ध से गहराते संकट के बीच उद्यमी बोले, सरकारी विभाग न करें कार्रवाई

Fri, 27 Mar 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Amidst Deepening Crisis Caused by War, Entrepreneurs Urge Government Departments to Refrain from Taking Action
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की बैठक में बोलते अध्यक्ष सुनील बजाज। - फोटो : संवाद
कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की गुरुवार को हुई आकस्मिक बैठक में अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध की वजह से संभावित संकट से चिंतित व्यापारियों ने सरकार से राहत की मांग की है। सीजीएसटी, नगर निगम, केस्को आदि विभागों से भी कार्रवाई रोकने का आग्रह किया गया। जरूरत पड़ने पर घंटाघर में सामुदायिक किचन चलाने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि हाल ही में राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने देश को संभावित कोरोना जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने की बात कही है। वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते युद्ध जैसे माहौल के कारण आयात-निर्यात प्रभावित होने से कई छोटे व्यवसाय बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं। महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी ने बताया कि बैठक में केस्को, नगर निगम, जिला आपूर्ति विभाग और जीएसटी विभाग को पत्र भेजकर वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारियों पर किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई न करने की मांग करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


हालात सामान्य होने पर व्यापारी अपना बकाया भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कहा गया कि परिस्थितियां गंभीर होने पर श्रमिकों और पल्लेदारों के लिए घंटाघर पर सामुदायिक किचन चलाकर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में रामेश्वर गुप्ता (लाला भैया), महेंद्र गुप्ता, शरद गुप्ता, विराट गुप्ता, निखिल गुप्ता, मयंक यादव, संजीव अग्रवाल, सौरभ त्रिवेदी, अमित दोसर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed