{"_id":"582db2404f1c1b7b38900376","slug":"american-team-arrived-etawah-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकन टीम पहुंची इटावा सफारी, शावकों की खैरियत जानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकन टीम पहुंची इटावा सफारी, शावकों की खैरियत जानी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 17 Nov 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
वैक्सीन शावकों की उम्र तीन माह होने के बाद दी जाएगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के सेंटयागो से आई पशु विशेषज्ञों की टीम ने इटावा सफारी पार्क पहुंच कर शेरनी जेसिका के शावकों का हालचाल लिया। टीम शावकों के लिए कैनाइन डिस्टेंपर की वैक्सीन भी लेकर आई है। यह वैक्सीन शावकों की उम्र तीन माह होने के बाद दी जाएगी। अमेरिकन टीम ने वेटनरी हास्पीटल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी से शावकों की चहल कदमी देखी।
अमेरिकन पशु विशेषज्ञ डा. नदीन व डा. कर्बी मंगलवार को इटावा सफारी पार्क पहुंचे सफारी के वेटनरी हास्पीटल की व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने संतुष्टी जाहिर की और कहा कि यहां मौजूद विश्व स्तरीय सुविधाएं जानवरों को बेहतर इलाज देने में मददगार साबित होंगी। कंसल्टेंट मिस्टर कर्वी ने भी सफारी की अन्य व्यवस्थाओं को देखने के बाद सफारी प्रशासन को कुछ सुझाव दिए। दोनों अमेरिकन विशेषज्ञों ने यहां हिरन सफारी को भी देखा और सफारी पार्क में चल रहे अन्य सफारियों के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि अमेरिकन विशेषज्ञों से शावकों के लिए कैनाइन डिस्टेंपर की वैक्सीन भी मंगाई गई है। विशेषज्ञों ने यह वैक्सीन उन्हें सौंप दी है। डा. नदिन ने सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन पर बाड़े में शावकों की चहलकदमी को देखने के बाद उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ बताया। सफारी के दौरे के बाद टीम अमेरिका के लिए वापस लौट गई।
तीन माह बाद देंगे पहली डोज
इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेसिका से शावकों को कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन की पहली डोज तीन माह की उम्र पूरी होने के बाद दी जाएगी। अभी शावक सिर्फ एक माह 12 दिन के हुए हैं। सफारी के डाक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार शावकों को कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन की कुल तीन डोज दी जाएगी। पहली डोज तीन माह पर और दूसरी व तीसरी 21-21 दिन के अंतराल पर दी जाएगी। इसके अलावा शावकों को अन्य बीमारियों की भी वैक्सीन दी जाएगी।