फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   American girl became the daughter in law of Hamirpur, wore a garland and swore to live and die together

UP: अमेरिकन लड़की बनीं हमीरपुर की बहू, जयमाला पहनाकर साथ जीने-मरने की खाई कसम, देखने वालों का लगा तांता

Fri, 24 Nov 2023 03:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Nov 2023 03:06 PM IST
सार

Hamirpur News: ओलिविया के पिता डन-वेन की वर्ष 2021 में कोरोना की चपेट में आकर मृत्यु हो गई है। ओलिविया सचिन से शादी करने को अपनी मां नैन-डो के साथ भारत आई हुई है। ओलिविया को भी भारतीय रीति-रिवाज पसंद हैं।

विज्ञापन
American girl became the daughter in law of Hamirpur, wore a garland and swore to live and die together
हमीरपुर की अमेरिकन बहु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका में जॉब करते समय भिलावां के सचिन शर्मा की ओलिविया वेन से दोस्ती हुई, जो प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने एक होने का फैसला किया। गुरुवार 23 नवंबर को ओलिविया और सचिन की हिंदू रीति-रिवाज से शादी हो गई। वहीं, विदेशी बहू को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन

भिलावां के नरायन नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी महेश शर्मा और इनकी पत्नी उमा शर्मा विदेशी बहू के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। महेश शर्मा ने बताया कि उनका बड़े पुत्र सचिन शर्मा ने बीटेक करने के बाद एमबीए की पढ़ाई अमेरिका में की। वहीं रहते हुए जॉब भी करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान सचिन की ओलिविया वेन से मित्रता हुई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। बात शादी की आई तो सचिन ने अपने रीति-रिवाज से शादी करने को ओलिविया को तैयार कर लिया। ओलिविया मूलरूप से अमेरिका के अरवाइन शहर की रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओलिविया को भारतीय रीति-रिवाज पसंद हैं
ओलिविया के पिता डन-वेन की वर्ष 2021 में कोरोना की चपेट में आकर मृत्यु हो गई है। ओलिविया सचिन से शादी करने को अपनी मां नैन-डो के साथ भारत आई हुई है। ओलिविया को भी भारतीय रीति-रिवाज पसंद हैं। महेश शर्मा ने बताया कि सचिन काफी समय से अमेरिका में ही रहकर जॉब कर रहा था।

आस-पड़ोस के लोगों में भी कौतूहल बना हुआ है
उसे अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिला हुआ है। अब अमेरिका नागरिक ओलिविया वेन से शादी होने के बाद सचिन को वहां की नागरिकता भी मिल जाएगी, जिसके बाद वह एनआरआई हो जाएगा। महेश शर्मा के घर विदेशी युवती के बहू बनकर आने की इस खबर से आस-पड़ोस के लोगों में भी कौतूहल बना हुआ है।

हरी गेस्ट हाउस में युवती की शादी हुई
ओलिविया के अपनी मां के साथ अमेरिका से हमीरपुर आने की खबर मिलने के बाद पड़ोस की महिलाएं और युवतियों का उससे मिलने का तांता लगा रहा। वहीं, गुरुवार की रात हमीरपुर के हरी गेस्ट हाउस में अमेरिका से युवती की शादी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed