{"_id":"58b99d6f4f1c1bbd5683586a","slug":"american-christen-and-rajat-weding-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘कनपुरिया छोरे’ से शादी करने सात समंदर पार से आई क्रिस्टेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कनपुरिया छोरे’ से शादी करने सात समंदर पार से आई क्रिस्टेन
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के रजत और अमेरिका की क्रिस्टेन की हुई शादी
- फोटो : ओपी वाधवानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनपुरिया छोरे से शादी करने सात समंदर पार अपने परिवार के साथ आई क्रिस्टेन बेटेन फील्ड ने पंजाबी स्टाइल में डान्स कर अपना खूब रंग जमाया। शादी समारोह में मौजूद हर कोई इस अनोखे जोड़े को देखकर बेहद खुश दिखाई दे रहा था। क्रिस्टेन अमेरिका के कैनेसर सिटी की रहने वाली हैं। क्रिस्टेन और रजत मल्होत्रा की दोस्ती फेसबुक की वीगन कम्युटी में चैटिंग के दौरान हुई थी। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। दोनों के घरवाले भी शादी के लिए तुरंत तैयार हो गए। कानपुर के गोविन्द नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में इंडियन पंजाबी रीतिरिवाज से 26 फरवरी 2017 को दोनों शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
चैटिंग के दौरान परवान चढ़ा दोनों का प्यार
कानपुर के रजत और अमेरिका की क्रिस्टेन की हुई शादी
- फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर 4 ब्लॉक हनुमान मंदिर के पास रहने वाले रजत मल्होत्रा दिल्ली की एक रियल इस्टेट कंपनी में मैनेजर हैं। रजत अमेरिकन वीगन कम्युनिटी के ऑनलाइन सदस्य भी हैं। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान रजत और क्रिस्टेन बेटेन की बातचीत दो सालों से हो रही थी। चैटिंग के दौरान बातों ही बातों में दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है वीगन कम्युनिटी की मान्यता
कानपुर के रजत और अमेरिका की क्रिस्टेन की हुई शादी
क्रिस्टेन अमेरिका के कैनेसर सिटी की रहने वाली हैं। क्रिस्टेन के पिता जे बेटेन फील्ड मां फेथी बेटेन और बहन केटिना रजत के साथ शादी होने की खबर सुनकर बेहद खुश थीं। शादी से तीन दिन पहले क्रिस्टेन कानपुर में अपने 15 अमेरिकी रिश्तेदारों के साथ आई थीं। क्रिस्टेन वीगन कम्युनिटी से संबंध रखती हैं। वीगन कम्युनिटी के अनुसार इसे मानने वाले लोग मांस, मछली, दूध या दूध से बनी कोई भी चीज इस्तेमाल नहीं करते। वीगन कम्युनिटी की मान्यता है कि ईश्वर ने हमें किसी जानवर के शरीर से निकली कोई भी चीज उपयोग में लाने की इजाजत नहीं दी है।
विदेशियों ने मचाया पंजाबी गानों पर धमाल
कानपुर के रजत और अमेरिका की क्रिस्टेन की हुई शादी
- फोटो : ओपी वाधवानी
26 फरवरी को कानपुर में शादी के दौरान अमेरिका से आए क्रिस्टेन के रिश्तेदारों ने इंडियन स्टाइल में साड़ियां पहनीं और पंजाबी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। डीजे की धुन पर सभी विदेशी मस्त दिखे। रजत ने अपनी साली केटिनी के साथ डांस फ्लोर पर ‘चिटिया कलाइयां’, ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दो’ और भांगड़े पर धमाल मचा दिया।
विदेशियों का पैरीपैना बोलना सबको खूब भाया
कानपुर के रजत और अमेरिका की क्रिस्टेन की हुई शादी
रजत और क्रिस्टेन को आशीर्वाद देने के लिए बुजुर्गों ने अपने हाथ आगे बढ़ाए तो वधु पक्ष के लोगों ने पांव छूकर उनका अभिवादन किया। अमेरिका से आए लोगों द्वारा पैरीपैना बोलना सबको खूब भाया। क्रिस्टेन ने इतनी जल्दी पंजाबी रीतिरिवाजों को समझ लिया था कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान था। शादी के बाद रजत और क्रिस्टेन हनीमून मनाने आगरा गए। दोनों ने ताज महल का दीदार किया।
रजत और क्रिस्टेन ने ली ‘सेव चाइल्ड गर्ल’ की शपथ
कानपुर के रजत और अमेरिका की क्रिस्टेन की हुई शादी
- फोटो : ओपी वाधवानी
शादी के बाद रजत और क्रिस्टेन ने ‘सेव चाइल्ड गर्ल’ की शपथ ली और लोगों से लड़कियों को आगे बढ़ाने की अपील भी की। क्रिस्टेन समाजसेवा से जुड़ी हैं उनका कहना है कि भगवान ने हमें धरती पर एक दूसरे की सेवा करने के लिए ही भेजा है। हमें बढ़चढ़ कर इस अच्छे काम में दूसरों का सहयोग करना चाहिए। तभी बेहतर विश्व का निर्माण हो सकेगा। क्रिस्टेन के अलावा उनके माता-पिता को इंडियन्स बहुत अच्छे लगते हैं। सभी ने एक साल बाद फिर कानपुर आने का वादा किया है।