फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ambulances not came on time child birth on road

अखिलेश के गृह नगर इटावा में सड़क पर जन्मा बच्चा, 2 घंटे लेट पहुंची एंबुलेंस

Mon, 06 Mar 2017 12:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:39 AM IST
सार

-जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ, अपने गंतव्य को लौटे 
-2 घंटे बाद पहुंची थी एंबुलेंस

विज्ञापन
ambulances not came on time child birth on road
डेमो पिक

विस्तार

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृहनगर इटावा में रविवार को एक गर्भवती महिला ने सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया। दो घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार किया गया लेकिन वक्त पर एबुंलेंस नहीं पहुंची। जब महिला बच्चा जन चुकी थी इसके बाद एंबुलेंस वहां पहुंची। वहीं सीएम अखिलेश यूपी विधानसभा चुनाव प्रचार में प्रदेश की एंबुलेंस सेवा की बड़ाई करते नहीं थकते... 
विज्ञापन

 

2 घंटे सड़क पर तड़पती रही गर्भवती महिला

ambulances not came on time child birth on road
डेमो पिक
इस एक मामले ने अखिलेश सरकार के इस दावे को धता साबित कर दिया। मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छीछा लेदर शुरू हो गई है। विपक्षी इस मुद्दे को लेकर अखिलेश सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे हैं।    

यह मामला इटावा के बकेवर इलाके का है। रविवार को गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर लखना नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जा रहा था। लेकिन रविवार होने के कारण स्वास्थय केंद्र में कोई नहीं मिला। इसके बाद महिला की पीड़ा और बढ़ गई। एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। लेकिन वक्त पर गाड़ी नहीं पहुंची और महिला काफी देर तक सड़क पर ही छटपटाती रही। सूचना पर एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची परंतु तब तक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसव होने के बाद महिला अपने गंतव्य को वापस चली गई। बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के दो घंटे बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने सड़क पर की गर्भवती की ओट

ambulances not came on time child birth on road
डेमो पिक
फतेहपुर जिले के मुरान गांव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ लखना कस्बा स्थित केएल ईंट भट्टे पर ईंटें पाथने का काम करते हैं। सुनील की पत्नी सोनी देवी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर वह अपने पति के साथ रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के लिए आई थी। रविवार होने के कारण अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं था।  

जिसके चलते वह वापस ईंट भट्टे पर लौट रही थी। कस्बे के बाईपास मार्ग पर पहुंचने पर उसे और जोर से प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। जैसे ही सड़क के किनारे बैठी कि डिलीवरी हो गई। आसपास रहने वाले लोगों ने महिला को बच्चा जनता देख पहले सड़क पर ओट की फिर 108 एंबुलेंस सेवा को फोन भी किया। मगर एंबुलेंस सेवा 2 घंटे बिलंव के बाद जब मौके पर पहुंची जब महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे को जन्म देने के बाद अपने पति के साथ अपने गंतव्य को चली गई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed