{"_id":"5f37f57f8ebc3e3cd921913d","slug":"ambulance-overturns-two-people-injured-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी, तीन घायल
Sat, 15 Aug 2020 08:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 15 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी
- फोटो : गूगल
जालौन जिले के नदीगांव में गर्भवती को सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस बाइक से टकरा कर खंदक में पलट गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह ग्राम बड़ी खजुरी निवासी श्रीकांत गर्भवती पत्नी को सीएचसी नदीगांव दिखाने गया था।
सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। उसने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुला लिया और अस्पताल के लिए जा रहा था। तभी कोंच विकासखण्ड कार्यालय के पास एम्बुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पानी भरे खंदक में पलट गई।
आस पास के लोगों ने दौड़ कर महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एम्बुलेंस में बैठी महिला की सास रामबेटी, पत्नी रामनाथ घायल हो गई। साथ ही बाइक चालक योगेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया पटेल नगर भी बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।