फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ambulance not reached, delivery on e-rickshaw

शर्मनाक! एम्बुलेंस ने दिया दगा, ई रिक्शा पर हुआ प्रसव

Tue, 04 Aug 2020 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Aug 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Ambulance not reached, delivery on e-rickshaw
ई रिक्शा पर हुआ प्रसव - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में एंबुलेंस संचालकों पर आए दिन मनमानी करने के आरोप लग रहे हैं। मुख्यालय से सटे बनकट गांव की गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा होने की सूचना के घंटो बाद भी एंबुलेंस न पहुंचने पर ई-रिक्शा से परिजन जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां गेट के पास रिक्शे पर ही प्रसव हो गया। आनन-फानन जिला अस्पताल के कर्मियों ने भर्ती किया है। बांदा के ओरन विसंडा निवासी प्रसूता वंदना देवी पत्नी अरुण कुमार रक्षाबंधन त्योहार पर मायके बनकट आई थी।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। आरोप लगाया कि एक घंटे इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी बीच प्रसव पीड़ा अधिक होने पर परिजन ई-रिक्शा से लेकर जिला अस्पताल के गेट जैसे पहुंचे तो रिक्शे पर ही प्रसव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जच्च-बच्चा को स्वास्थ्य कर्मियों ने वार्ड में भर्ती किया है। जच्चा बच्चा स्वस्थ्य बताए गए हैं। परिजनों ने एंबुलेंस के न पहुंचने पर आक्रोश जताया है। कहा कि मुख्यालय के जिला अस्पताल से महज पांच किमी दूरी पर ही एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई।


इस संबध में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने मामले को एंबुलेंस संचालक से जानकारी मांगी गई है। एडीएम जीपी सिंह ने कहा कि समय से एंबुलेंस न पहुंचने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को देकर इसकी जांच कराने को कहेंंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed