फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ambulance not reach even on call of police

पुलिसकर्मी मिलाते रहे एंबुलेंस को फोन, वो पड़ा तड़पता रहा

Wed, 31 May 2017 06:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 May 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
ambulance not reach even on call of police
डेमो
आज फिर से यूपी के राज्य प्रबंधन की पोल खुलकर सामने आ गई। पुलिसकर्मी घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस बुलाते रह गए लेकिन फोन नहीं उठा।प्रदेश की एंबुलेंस सेवा की नाकामी का सबूत मिल गया।
विज्ञापन

 

कानपुर देहात के कहिंजरी सब स्टेशन के औनाहां इलाके में 11 हजार बिजली की लाइन पर काम कर रहे बिजली कर्मचारी अचानक करेंट के चपेट में आने से झुलस गये।

विज्ञापन


मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीण घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को निरंतर फोन करते रहे लेकिन फोन व्यस्त बताने के कारण बात ही नहीं हो सकी। इस बीच झुलसे बिजलीकर्मी वहीं पड़े कराहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायलों को सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। बहुत समय बीत जाने के बाद पुलिस को होश आया और घायलों को सी.एच.सी. शिवली पहुंचाया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed