फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ambulance carrying a pregnant, stopped on the way

हमीरपुर: गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस रास्ते में बंद, राहगीरों ने धक्का लगाया

Sun, 13 Dec 2020 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Dec 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
ambulance carrying a pregnant, stopped on the way
सुमेरपुर में हाईवे पर बंद हुई एंबुलेंस को धक्का लगाते राहगीर - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस जर्जर हालत में है। कब धोखा दे जाए पता नहीं। रविवार को गर्भवती को जच्चा बच्चा केंद्र से लेकर मुख्यालय जा रही एंबुलेंस हाईवे में चढ़ते ही बंद हो गई। जिसे राहगीरों ने धक्का देकर स्टार्ट कराई।
विज्ञापन


एंबुलेंस के बंद होने से बांकी मार्ग पर जाम लग गया। काफी देर तक चालक ने स्टार्ट करने की पूरी कोशिश की, मगर गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। थक हारकर आधे घंटे बाद चालक ने राहगीरों से मदद मांगी। इस पर लोगों ने धक्का लगवाकर एंबुलेंस स्टार्ट कराई। तब कहीं वह रवाना हुई।
विज्ञापन


इस दौरान एंबुलेंस में गर्भवती तड़पती रही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया एंबुलेंस का संचालन एवं रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनी के पास है। उनकी कोई जवाबदेही नहीं है। अगर इस तरह समस्या आई है तो वह पत्र लिखकर अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed