फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar vaani samman-2015

‘जहीर, नूरैन को मिला अतुल माहेश्वरी अमर वाणी-2015 सम्मान’

Mon, 04 May 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 04 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
amar vaani samman-2015
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों की मौजूदगी में रियलिटी शो अमर वाणी-2015 के विजेता सर्वश्रेष्ठ कवि जहीर कानपुरी (40 साल उम्र से अधिक आयुवर्ग), मोहम्मद नूरैन खान (40 साल उम्र तक आयुवर्ग)  को आईजी आशुतोष पांडे, डीआईजी नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी शलभ माथुर, गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना, शायर शकील जमाली ने 11-11 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके बाद रियलिटी शो में दोनों ही वर्गों में सांत्वना पुरस्कार विजेता कवियों को एडीएमए एलए ओके सिंह, सीएमओ आरपी यादव, प्रणवीर सिंह ने प्रशस्ति पत्र दिया।
विज्ञापन


प्रशस्ति पत्र पाने वालों में चांदनी पांडे, मनीष मीत, श्रवण कुमार शुक्ला, जावेद गोण्डवी, देवी चरण कश्यप (40 साल से अधिक  उम्र तक आयु वर्ग ) और धीरज सिंह, सत्यम शुक्ला, डॉ मेहनाज बेगम, अनीता मौर्या, शाहीन (40 साल उम्र तक आयु वर्ग) शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शास्त्री नगर स्थित हेमू कालाणी पार्क में रविवार को ‘अखिल भारतीय कवि सम्मेलन’ के शुरू होेने से पहले भारत और नेपाल में आए भूकंप में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन एसएसपी शलभ माथुर, शायर वसीम बरेलवी, शकील जमाली, केडी शर्मा, दि ओल्ड सक्खर पंचायत के उपाध्यक्ष विश्वनाथ आहूजा और महामंत्री अमित खत्री, चंद्र कुमार गंगवानी, पंकज अरोड़ा और अमर उजाला कानपुर यूनिट के जीएम संजय पचौरी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इसके बाद वसीम बरेलवी, सोम ठाकुर, केडी शर्मा हाहाकारी, लटूरी सिंह लट्ठ, यशपाल यश, राजीव निगम, अना देहलवी को सम्मानित किया गया। पंकज चैन एंड ज्वैलर्स के पंकज अरोड़ा ने डॉ विष्णु सक्सेना, चंद्रकुमार गंगवानी ने मदन मोहन सिंह समर को सम्मानित किया।


सर्वश्रेष्ठ दोनों कवियों को कवि सम्मेलन में देश के विख्यात कवियों के समक्ष काव्य पाठ का मौका भी मिला। उद्घाटन सत्र का संचालन कवि मुकेश श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की शुरूआत कवियत्री अना देहलवी ने कैसे करूं तेरी वंदना, अक्षर अक्षर है बेजान...ओ मां शारदे...गाकर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed