फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Yoga Utsav, The day started with yoga in Sanjay Van, every body delighted with yoga in Green Park

अमर उजाला योग उत्सव: संजय वन में योगाभ्यास के साथ शुरू हुआ दिन, ग्रीनपार्क में योग से प्रफुल्लित हुआ हर तन-मन

Fri, 21 Jun 2024 10:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jun 2024 10:07 AM IST
सार

International Yoga Day 2024: अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अलग-अलग स्थानों और पार्कों में योग शिविर लगाए गए हैं। इसी क्रम में अमर उजाला के द्वारा संजय वन में योग उत्सव का आयोजन किया गया। वहीं, ग्रीन पार्क में प्रशासन की ओर से योग शिविर लगाया गया।

विज्ञापन
Amar Ujala Yoga Utsav, The day started with yoga in Sanjay Van, every body delighted with yoga in Green Park
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून, शुक्रवार को किदवईनगर स्थित संजय वन में अमर उजाला की ओर से योग उत्सव का आयोजन किया गया। पतंजलि योग केंद्र और संजय वन सामाजिक संस्था के सहयोग से सुबह साढ़े पांच बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। यही नहीं, यहां अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर में भी लगाया गया है।

विज्ञापन

शिविर में योग गुरु मनोज त्रिपाठी ने प्राणायाम योगासन, त्रिकोणासन, कटि चक्रासन, भुजंगासन, वज्रासन, शिशु आसन करने के तरीके के साथ ही ध्यान से मानसिक रूप से खुद को मजबूत करने के तरीके बताए। इस मौके पर संजय वन सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, रमेश सांगल, बलजीत सिंह यादव, विजय शर्मा, आनंद गुप्ता, प्रदीप कपूर, अंजू शुक्ला मौजूद रहे।

विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जीवन शैली में योग शरीर के लिए रामबाण का काम कर रहा है। अनुलोम-विलोम, ताड़ासन समेत अन्य क्रियाओं से शरीर स्वस्थ रहता है, दिनभर ऊर्जा का संचार बना रहता है।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण

रोग मुक्ति के लिए योग को दिनचर्या में स्थान दें। इससे जीवन में स्फूर्ति और चेहरे पर ताजगी आती है। योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।  -पीयूष अग्रवाल, निर्देशक, एमएचपीएल इंडिया

विज्ञापन



ग्रीनपार्क में योगाभ्यास के साथ निरोगी रहने का संकल्प
ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह और उमंग नजारा दिखा। सुबह ठंडी हवाओं ने योग के संगम ने हर मन और तन को प्रफुल्लित कर दिया। एक साथ दो हजार से ज्यादा शहरवासियों योग क्रियाएं कर वातावरण को योगमय कर दिया। आर्ट ऑफ लिविंग के योग गुरु ने योग क्रिया कराई।

कई आसान समेत कराई योग क्रियाएं
सुबह छह बजे से योग उत्सव की शुरुआत स्टेडियम में मसाज रैली के साथ शुरू हुई। उन्होंने त्रिकोणासन, नटराज आसन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन सहित कई योग क्रियाएं कराई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी, प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव, महापौर प्रमिला पांडेय, डीएम राकेश कुमार, सीडीओ सुधीर कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

योग के बताए फायदे, करवाए आसन
स्वरूपनगर स्थित एमराल्ड गार्डन में योग शिविर लगाया गया। इसमें योगाचार्य आशुतोष बाजपेयी ने लोगों को कुंडलियां जागृत करने के विधान के बारे में बताया। कहा कि नियमित योग किया जाए, तो तमाम रोग दूर हो जाते हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन गुप्ता ने कहा कि यदि नियमित योग किए जाए, तो कमर, घुटने, गर्दन, स्पाइन आदि की बीमारी नहीं होगी। अमेरिका से आए सुधांशु श्रीवास्तव व रचना श्रीवास्तव ने योग की क्रियाओं की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed