फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Teachers' Honors Program: The Deputy Chief Minister will honor teachers

Kanpur: बच्चों के प्यारे शिक्षकों को उपमुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित, सीएसजेएमयू के ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम

Fri, 12 Dec 2025 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 12 Dec 2025 12:20 AM IST
सार

100 स्कूलों के शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक होंगे।

विज्ञापन
Amar Ujala Teachers' Honors Program: The Deputy Chief Minister will honor teachers
अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत मतदान से चुने गए छात्रों के प्यारे शिक्षकों को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को सम्मानित करेंगे। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के रानी लक्ष्मी बाई प्रेक्षागार में आयोजित कार्यक्रम में 100 स्कूलों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के अलावा प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक रहेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे से शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के प्रवेश के साथ होगी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को मंच पर सम्मानित करेंगे। शिक्षकों के समर्पण को सम्मानित करने और स्कूली छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया समझाने के उद्देश्य से अमर उजाला ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया है। इस अनूठे आयोजन में 100 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। पहले चरण में स्कूलों के पंजीकरण के बाद प्रबंधन-प्रधानाचार्य ने पांच शिक्षकों को वोटिंग के लिए नामांकित किया। इसमें 500 से अधिक शिक्षकों के नामांकन आए। शिक्षकों का चयन उनके पढ़ाने के अनोखे तरीके, किसी प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होने, शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक योगदान अथवा कोई अन्य उल्लेखनीय प्रतिभा के आधार पर किया गया। इसके बाद स्कूलों में ऑनलाइन मतदान हुआ, जिसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके लिए स्कूलों को अमर उजाला की ओर से वोटिंग लिंक प्रदान किया गया। 40 हजार से अधिक छात्रों ने मतदान कर अपने प्रिय शिक्षक का चयन किया।
विज्ञापन


स्कूलों के साथ बच्चों ने भी दिखाया उत्साह
अमर उजाला के कार्यक्रम में स्कूलों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्कूलों में पोलिंग बूथ, सेल्फी स्टैंड बनाए गए। स्कूल का आई कार्ड लेकर आने वाले छात्रों को मतादन में शामिल किया गया। पहली बार ऑनलाइन मतदान का हिस्सा बने छात्र खासे उत्साहित दिखे। बच्चों ने प्यारे शिक्षक को मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed