फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amar Ujala Police's school program, student became SSP for one day, ordered investigation after listening to p

एक दिन के एसएसपी बने छात्र: पुलिस अफसर बनते ही एक्शन में आई छात्रा, सुनीं 10 समस्याएं और दिए जांच के आदेश

Tue, 02 Aug 2022 07:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Aug 2022 07:44 PM IST
सार

अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने पुलिसिंग व्यवस्था को समझा। साथ ही, दो छात्रों को एक दिन का एएसपी बनने का मौका मिला।  उन्होंने कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। 
 

विज्ञापन
Amar Ujala Police's school program, student became SSP for one day, ordered investigation after listening to p
एक दिन की एसएसपी बनीं कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में मंगलवार को एक दिन की एसएसपी बनीं कक्षा 12 की छात्रा मुस्कान यादव और भरत यादव ने कुल 10 समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिला अपराध से जुड़ी सभी समस्याओं को प्राथमिका आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।  गुरुवार को अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं से संवाद करने एसएसपी जय प्रकाश सिंह पहुंचे। 

विज्ञापन

उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रम की सराहाना करते हुए बच्चों को पुलिसिंग की पूरी व्यवस्था दिखाने के लिए एसएसपी कार्यालय बुलाने का वादा किया था। मंगलवार को एसएसपी ने कार्यालय पहुंचीं डीपीएस के पांच छात्र-छात्राओं को एसएसपी की कार्य प्रणाली से अवगत कराया। 

विज्ञापन

भरत सिंह यादव को कुर्सी पर बैठाकर उन्हें मौके पर मौजूद एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित सिंह से परिचय कराया। फरियाद लेकर आए लवेदी थाना क्षेत्र के दुर्गापुरा गांव निवासी अराम सिंह ने एक दिन के एसएसपी भरत सिंह यादव को तहरीर देते हुए बताया कि 2020 में उनके बेटे ओमवीर को मारपीट के झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया था। बेटे का नेवी की परीक्षा में सफलता मिल गई है। इस मुकदमे के कारण बेटे की ज्वाइनिंग में समस्या आ रही है।

एसएसपी ने लवेदी थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों पक्षों से बात करें यदि न्यायालय में चार्जशीट न लगी हो तो सहयोग करने का प्रयास करें। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहकमर मोहल्ला निवासी यसवंत सिंह सिसोदिया ने एक दिन की एसएसपी मुस्कान यादव को तहरीर देते हुए बताया कि उसने रामगंज में नया घर खरीदा है। उस पर पड़ोसी कब्जा करने की नीयत से रोज धमकी देता है। एसएसपी ने इस मामले में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने के को कहा। साथ ही कोतवाली पुलिस को भी जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन

वहीं थाना फ्रेंड्स कालोनी के नई मंडी निवासी ललिता यादव पत्नी सुभाष यादव ने तहरीर देते हुए बताया कि पति आए दिन मारपीट करता और दो महिने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया और कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन कर दिया। एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान डीपीएस के छात्र छात्र नंदिता, आरुषी मिश्रा और शिवम बघेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी छात्र-छात्राओं को सिविल लाइंस थाना और महिला थाने ले जाकर उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।

सकारात्मक कार्यशैली से कराया अवगत
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने छात्र-छात्राओं को एसएसपी परिसर में खुले वाचक कार्यालय, पासपोर्ट सेल, अभियोजन कार्यालय ले जाकर वहां के स्टाफ से मिलवाने के बाद यहां होने वाले कार्यों से अवगत कराया। इसके बाद एसएसपी ने अपना कैंप कार्यालय और परिसर भी दिखाया। यहां छात्र-छात्राओं को उत्सावर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed