फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala mind management workshop

माइंड मैनेजमेंट के टिप्स देंगे शिवपाद महाराज

Tue, 20 Jun 2017 09:39 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
amar ujala mind management workshop
अमर उजाला ईवेन्ट

माइंड मैनेजमेंट पर अमर उजाला की ओर से मंगलवार की शाम कानपुर के गैंजेस क्लब में कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग के योग शिक्षक शिवपाद महाराज टिप्स देंगे। साथ ही उद्यमियों, शिक्षाविद के अलावा बिजनसमैनों के सवालों का जवाब भी देंगे।

विज्ञापन


वर्तमान में कारपोरेट सेक्टरों, बड़े उद्योगों के अलावा छोटे व्यापारियों को भी बिजनेस में उतार-चढ़ाव झेलना पड़ रहा हैं। इसको लेकर कभी-कभी वाद विवाद के चलते अवसाद की स्थिति बन जाती है। इससे बचने के लिए श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक शिवपाद टिप्स देंगे। उनका मानना है तनाव हर व्यक्ति के जीवन में है पर उससे बचना ही कला है। यह कला योग में है। मात्र 30 मिनट का योग आपको तनाव से दूर कर सकता है। उधर, माइंड मैनेजमेंट पर कार्यशाला में शहर के उद्योगपति, शिक्षाविद, उद्यमियों के अलावा बड़े कारोबारी को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर के न्यूज है। 21 जून को बुलेटन में योगशाला दिखाई जाएगी।

विज्ञापन

 

योगशाला में आएं, निर्मल तन-मन पाएं 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कानपुर के परशुराम वाटिका बृजेंद्र स्वरूप पार्क आर्य नगर में अमर उजाला की योगशाला आयोजित होगी। इसमें श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू के योग शिक्षक स्वामी शिवपाद लोगों को योग कराएंगे। योगशाला सुबह 5 से 6:30 बजे आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed