फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Lakshya Educational Fair in Kanpur

अमर उजाला लक्ष्य एजुकेशनल फेयर में एक्सपर्ट्स ने दिए ये कॅरियर टिप्स

Thu, 05 Jul 2018 02:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 05 Jul 2018 02:59 PM IST
सार

 - छात्र-छात्राओं से मुखातिब हुए एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक
- तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स अमर उजाला लक्ष्य-18 एजुकेशनल फेयर का समापन
- हजारों छात्र उमड़े, छात्रों ने मोबाइल, संजू फिल्म के टिकट सहित कई उपहार जीते
 

विज्ञापन
Amar Ujala Lakshya Educational Fair in Kanpur
बच्चों को टिप्स देते एक्सपर्ट्स

विस्तार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी और अमर उजाला की ओर से कानपुर के शास्त्री नगर स्थित होटल भाटिया में एजुकेशनल फेयर लक्ष्य-18 का शानदार समापन हुआ। हजारों की संख्या में उमड़े युवाओं को देशभर के कई शिक्षण संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने कॅरियर की सही राह दिखाई। 
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक भी छात्रों से मुखातिब हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सफलता के टिप्स दिए। बोले, जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके चलना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करिए। कई कठिनाइयां आपको मिलेंगी लेकिन उनसे घबराने की बजाय उनका सामना करिए। प्रो. पाठक ने पढ़ाई के लिए अच्छे शिक्षण संस्थान के चयन को जरूरी बताया। बोले, इसके लिए एडमिशन हासिल करने से पहले संस्थान की पूरी जानकारी हासिल करिए। इसके पहले उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तम कॅरियर के निदेशक अरूणेंद्र सोनी, वाईके उत्तम, तिवारी एग्रीकल्चरल क्लासेज के  निदेशक संजीव तिवारी, एलेन हाउस पब्लिक स्कूल खलासी लाइन की प्रिंसिपल रूचि सेठ, कामद शाइनिंग स्कूल के प्रिंसिपल अखिलेश शुक्ला, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पीआर मैनेजर अभिषेक सेंगर सहित कई लोगों को सम्मानित किया। इसके अलावा सत्र 2017-18 में 12वीं 60 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 1480 छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों ने खुशी जताई। 
विज्ञापन

मोबाइल फोन, प्रेस, संजू फिल्म के टिकट सहित कई इनाम दिए गए

Amar Ujala Lakshya Educational Fair in Kanpur
अमर उजाला जॉब फेयर
फेस्टिवल के आखिरी दिन भी छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ, स्कॉलरशिप टेस्ट सहित कई तरह के आयोजन कराए गए। इसमें चार छात्रों को मोबाइल फोन, करीब 80 छात्रों को फिल्म संजू के टिकट्स दिए गए। इसके अलावा भी करीब 25 छात्र-छात्राओं को क्विज में सही जवाब देने पर ढेरों इनाम दिए गए।
 
विज्ञापन

आयोजन में इनका है अहम सहयोग 

Amar Ujala Lakshya Educational Fair in Kanpur
अमर उजाला जॉब फेयर
भाभा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी, एक्सिस कॉलेजेस, अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाराणा प्रताप ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स, रामा यूनिवर्सिटी, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स, उत्तम करियर इन्स्टीट्यूट, कैपिला मेरीटाइम करियर इन्स्टीट्यूट, इण्डस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी, शिमला यूनिवर्सिटी, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, सर पदमपत सिंघानिया स्कूल, एमएम यूनिवर्सिटी, अभिनव सेवा संस्थान, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी, जे.डी. इन्स्टीट्यूट, मारूला इंट्रेंस क्लासेस, एब्रोड एजूकेशन कन्सलटेंट, आईएफटीएम यूनिवर्सिटी एवं अन्य हैं। गिफ्ट पार्टनर ऋचा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आशीष पांडेय समाजसेवी हैं। रेडिया पार्टनर रेड एफएम है।
 
विज्ञापन

ये भी हुए सम्मानित

Amar Ujala Lakshya Educational Fair in Kanpur
अमर उजाला जॉब फेयर
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर पनकी की प्रिंसिपल सुषमा सक्सेना, विवेकानंद पब्लिक स्कूल के निदेशक सुकरान चंदेल, स्टार क्लासेज के निदेशक डॉ. अरविंद राजपूत, ज्योति इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल आकांक्षा श्रीवास्तव, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल बिना मिश्रा, ऑक्सफोर्ड मॉडल इंटर कॉलेज टीपी नगर के प्रिंसिपल सुरेंद्र नाथ शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed