फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala investigation, Swachhata Abhiyan on paper, heaps of garbage in villages, drains clogging up

अमर उजाला पड़ताल: कागजों पर स्वच्छता अभियान, गांवों में गंदगी का अंबार…बजबजा रहीं नालियां, DPRO ने कही ये बात

Thu, 03 Oct 2024 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 03 Oct 2024 01:14 PM IST
सार

Kanpur News: अमर उजाला की पड़ताल में स्वच्छता अभियान की सच्चाई सामने आई है। सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है, नालियां बजबजा रहीं हैं। गांवों में महीनों से सफाई करने कर्मी नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala investigation, Swachhata Abhiyan on paper, heaps of garbage in villages, drains clogging up
चौबेपुर ब्लॉक के अमिलिहां गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर कूड़े के ढेर - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक तरफ सरकार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांवों को चकाचक दिखाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते गांवों में गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों में कूड़ा कचरा भरा है। यह हकीकत अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता थीम पर गांव-गांव सफाई अभियान की शुरूआत की गई थी। बीडीओ की निगरानी में एडीओ पंचायत, सचिव और सफाई कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

सबकी जिम्मेदारी तय की गई थी। दो अक्तूबर को अभियान समाप्त हो गया। अभियान के तहत गांव में बेहतर सफाई करने पर पंचायती राज विभाग ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में सांसद रमेश अवस्थी और देवेंद्र सिंह भोले के हाथों एडीओ पंचायत, सचिव, प्रधान, स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों से सफाई कर्मी झांकने तक नहीं गए
दूसरी तरफ अमर-उजाला की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान की हकीकत जानने गांव-गांव पहुंची तो अभियान की पोल खुल गई। जिम्मेदारों ने कागजों में सफाई दिखाकर स्वच्छता अभियान में वाहवाही लूट ली। कई गांव ऐसे जहां कई महीनों से सफाई कर्मी झांकने तक नहीं गए।

नाली चोक, सड़क पर फैला कीचड़
बिधनू ब्लॉक के दलनपुर गांव में सफाई कर्मी दो माह से सफाई करने नही पहुंचा। हनुमान मंदिर के पास नालियां बजबजा रहीं हैं। बड़ी-बड़ी घास खड़ी है। सड़क पर गंदा पानी आता है। जिससे निकलने में दिक्कत होती है। इसी ब्लाॅक के कठारा गांव में चौहानी फाटक के पास नालियां चोक हैं। कोई सफाई करने तक नहीं पहुंचा। हालात ये हैं कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क पर कीचड़ फैला है।

गांव की मुख्य सड़क पर कीचड़, चलना मुश्किल
शिवराजपुर ब्लॉक के सखरेज ग्राम पंचायत में नाली बनी है लेकिन निकासी न होने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। यही नहीं कुर्मीखेड़ा खुर्द गांव की मुख्य सड़क ही कीचड़ से पटी है। नाली बनी है लेकिन सफाई न होने के कारण नाली का पानी सड़कों पर आ गया है। जिससे लोगों का गांव के अंदर-बाहर आना जाना मुश्किल हो गया है।

मुख्य सड़क पर लगे कूड़े के ढेर
चौबेपुर ब्लॉक के अमिलिहां गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश में कूड़ा गीला होने पर गंदगी के कारण लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। अभियान पूरा हो गया लेकिन आज तक मुख्य सड़क पर लगे कूड़े के ढेर तक नहीं हटाए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में चार हजार सबसे गंदे स्थान चिह्नित किए गए थे, जिनको अच्छी तरह साफ कराया गया। अगर कहीं पर नालियां साफ नहीं की गईं तो उनकी जांच कर संबंधित पर कार्रवाई होगी।  -मनोज कुमार, डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed