फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Health Campaign, men and women together accomplished the goal of corona vaccination

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: पुरुषों-महिलाओं ने मिलकर भेदा कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य, 75 फीसदी ने ली बूस्टर डोज

Tue, 29 Mar 2022 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया गया। इसमें लोगों ने खुद दिलचस्पी दिखाई। जिन लोगों में थोड़ी-बहुत हिचक रही, उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने काउंसलिंग की।

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign, men and women together accomplished the goal of corona vaccination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में पुरुषों-महिलाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लिया और लक्ष्य को भेद दिया। जिले में 18 साल और अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन कवरेज 105.2 फीसदी हो गया है, जो लक्ष्य से भी अधिक है।

विज्ञापन


इसमें पुरुषों और महिलाओं की हिस्सेदारी बराबर है। शासन ने पुरुषों और महिलाओं को मिलाकर जो लक्ष्य दिया था, वो पूरा हो गया है। यह आंकड़ा कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज का है। बहुत से लोग हैं, जिनको वैक्सीन की पहली डोज लगवाए अभी 84 दिन पूरे नहीं हुए हैं, उनकी दूसरी डोज बाकी है।
विज्ञापन


वहीं, नगर में दूसरी डोज का लक्ष्य 81.37 प्रतिशत पूरा हो गया है। कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा प्लस वैरिएंट ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया था। इस दौरान सबसे अधिक कोमॉर्बिड रोगियों की मौत हुई। रोगी रात-रात भर सड़कों पर भटककर मर गए, पर अस्पतालों में बेड ही नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सब अपनी आंखों से देखा और खौफ में भर गए। उनके जेहन पर बुरा असर पड़ा। यही वजह रही कि लोग वैक्सीनेशन कराकर सुरक्षित होने के लिए सेंटरों पर लाइन लगाए रहे। शासन ने जो लक्ष्य दिया था, वह समय रहते पूरा हो गया। इसके बाद भी लोग सेंटरों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे हैं।

जिन लोगों को दूसरी डोज लगवाए छह सप्ताह का समय गुजर गया है, वे अब बूस्टर डोज लगवा रहे हैं। वैक्सीन को लेकर महिलाओं और पुरुषों में बराबर जोश रहा है। लोग 80-90 साल के बुजुर्गों को लेकर सेंटरों पर आए। नगर में 85 फीसदी लाभार्थियों ने कोविशील्ड वैक्सीन लगवाई है।

15 फीसदी लोगों ने स्वदेशी कोवाक्सिन लगवाई। सबसे पहले कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य सीएचसी क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में पूरा हुआ। कल्याणपुर सीएचसी के गांव सबसे पहले शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो गए। इसके बाद शहरी इलाकों में लक्ष्य पूरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि कुल लाभार्थियों में 54 फीसदी पुरुष हैं और 46 फीसदी महिलाएं हैं। इनमें 20 फीसदी से अधिक कोमॉर्बिड हैं। इनका प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन किया गया है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया गया।

इसमें लोगों ने खुद दिलचस्पी दिखाई। जिन लोगों में थोड़ी-बहुत हिचक रही, उनकी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने काउंसलिंग की। 18 साल और अधिक आयु के लाभार्थियों का लक्ष्य पूरा हो गया है। इसके अलावा जो बाहर से आएं हैं और वैक्सीन नहीं लगी, उन्हें भी कवर किया जा रहा है।

आंकड़ा
- 18 से अधिक आयु वर्ग का कुल लक्ष्य : 34,23,166
- पहली डोज लगी : 36,80,019
- पहली डोज का लक्ष्य 105.2 फीसदी पूरा
- दूसरी डोज लगी : 27,65,338
- दूसरी डोज का लक्ष्य 81.37 फीसदी पूरा
वैक्सीन की दोनों डोज मिलाकर कुल डोज लगी : 63,68,387

हुमायूंबाग अरबन पीएचसी में दोनों डोज का लक्ष्य पूरा
नगर में सबसे पहले वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य चमनगंज स्थित हुमायूंबाग अरबन पीएचसी ने पूरा किया है। इस पीएचसी क्षेत्र में सवा दो लाख की आबादी है। यहां शासन ने सवा लाख लाभार्थियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया था। यहां दो लाख 75 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगी है। यह निर्धारित लक्ष्य का 222 फीसदी है। यह पहली डोज का प्रतिशत है। यहां दूसरी डोज का प्रतिशत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 102 फीसदी है। केंद्र प्रभारी डॉ. असफिया हाशमी का कहना है कि इस केंद्र का लक्ष्य सबसे पहले पूरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed