फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala foundation will distribute plants in kanpur

घर में गिलोय के पौधे लगाएंं, बीमारियों को दूर भगाएं, जानिए कैसे

Mon, 15 Jul 2019 06:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation will distribute plants in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
गिलोय यानी गुडूूची। यह ऐसा औषधीय पौधा है, जो आपकी एक-दो नहीं, अनेक बीमारियों के इलाज में कारगर है। इसकी खासियत को देखते हुए चिकित्सकों ने इसे ‘अमृत’ का दर्जा दिया है। कानपुर में ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के साथ मिलकर औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय के पौधों को घर-घर ले जाने का अभियान शुरू किया है। मंगलवार से शुरू हो रहे अभियान में आपको मुफ्त गिलोय का पौधा देने के साथ ही इसके फायदे भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन


स्कूल, कॉलेजों से होगी शुरुआत
सीएसए के उद्यान विभाग के अध्यक्ष प्रो. वीके त्रिपाठी ने बताया कि वैज्ञानिक शब्दों में गिलोय को टीनोस्पोरा कोर्डीफोलिया कहते हैं। अभियान की शुरुआत स्कूल और कॉलेजों से होगी। यहां छात्रों, शिक्षकों को गिलोय का पौधा मुफ्त में दिया जाएगा। जिसे सभी को अपने घरों में लगाना होगा और उसकी सुरक्षा करनी होगी। पौधा बड़ा होने पर आप उसका प्रयोग तमाम तरह की शारीरिक बीमारियों को दूर करने में कर सकते हैं।
विज्ञापन


कई रोगों में कारगर
आयुर्वेदाचार्य डॉ. रविंद्र पोरवाल बताते हैं कि गिलोय एक बेजोड़ किस्म का औषधीय पौधा है, जिसका तना, पत्ते और जड़ तीनों औषधि बनाने के काम आते हैं। इसके इस्तेमाल से सांस संबंधी, गठिया, पीलिया जैसे रोग दूर होता है। इसे नीम और आंवला के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी रोग दूर किए जा सकते हैं। यह खून की कमी, मधुमेह नियंत्रण, सूजन कम करने और कुष्ठ रोगों के इलाज में भी कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed