फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   amar ujala bhavishya jyoti samman in kanpur dehat

अमर उजाला भविष्य ज्योति मेडल व प्रशस्ति पत्र मिला तो खुशी से चहक उठे मेधावी

Sat, 29 Jun 2019 08:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Jun 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti samman in kanpur dehat
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के तहत शनिवार को यूपी व सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल व इंटर मीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के हाथों प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे चहक उठे। 
विज्ञापन


गत वर्ष की भांति अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अकबरपुर कस्बा स्थित ब्राइट एंजिल्स एजूकेशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


 

amar ujala bhavishya jyoti samman in kanpur dehat
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार व डीआईओएस अरविंद कुमार द्विदी सहित अन्य अतिथियों को बुके व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड के 50 मेधावी छात्र छात्राओं को डीएम व एएसपी, डीआईओएस के हाथों सम्मानित किया गया।

हालांकि प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में व्यस्तता होने के कारण कार्यक्रम में कुछ छात्र छात्राएं मौके पर नहीं पहुंच सके, लेकिन उनके स्थान पर उनके माता-पिता ने सम्मान समारोह में पहुंच प्रशस्ति पत्र व मेडल स्वीकार किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के माध्यम से ही छुपी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। विषय के प्रति पकड़, निश्चित धेय से सफलता अर्जित की जा सकती है।

 

amar ujala bhavishya jyoti samman in kanpur dehat
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही उन्होंने अपने निजी अनुभवों को भी साझा कर बच्चों को लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल व इंटरनेट का प्रयोग आवश्यक है, लेकिन इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। अध्ययन के लिए इससे नई जानकारियां जुटाई जा सकती हैं। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी महत्वपूर्ण है। यह शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक विकास भी करते हैं।

उन्होंने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी अच्छा प्रशासक भी होता है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विदी ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से बड़े से बड़े लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि जिले के मेधावी छात्र आगे बढ़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। प्रबंधक बलबीर सिंह ने आगंतुकों का आभार व्यक्त कर छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्रधानाचार्या पुष्पांजलि महाकुड, विमल अग्निहोत्री, धर्मेश द्विदी, उदन सिंह यादव, नवीन दीक्षित, सुरेश नायक, गीता शुक्ला, निकिता अग्रवाल, नीरज बहुगुणा, अनुराग अग्रवाल, विशाल गुप्ता सहित अभिवावक गण मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

amar ujala bhavishya jyoti samman in kanpur dehat
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान - फोटो : अमर उजाला
जिले के यह मेधावी हुए सम्मानित
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह के तहत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह से सम्मानित होने वाले सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल के प्रत्याशू, अभिनव, वाणी ओमर, दिव्या यादव व इंटर मीडिएट की आस्था यादव, विमल, तान्वी, कौशिक, क्षितिज मिश्रा, देवेंद्र, अभिजीत, इशिता सिंह को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं यूपी बोर्ड के हाई स्कूल की अक्षरा, विवेक मिश्रा, आयुष पटेल, निशा देवी, प्रशांत मिश्रा, साक्षी अग्निहोत्री, प्रशांत मिश्रा, सौम्या, आयुष, श्रीधर सिंह, इशिका तिवारी, प्रत्यांश सिंह, रिशू पटेल और अक्षय सिंह सम्मानित किए गए। जबकि इंटरमीडिएट में रितिक यादव, ऋतिक जोशी, आयुषी, शिवानी गुप्ता, प्रिया पाठक, उज्जवल तिवारी, अभिषेक तिवारी को मुख्य अतिथि डीएम, एएसपी व डीआईओएस ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। 

सम्मान समारोह की डीएम ने की सराहना
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावियों का सम्मान समारोह के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला ने जिले के मेधावियों को सम्मानित कर उनके मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज को नई दिशा मिलती है। अमर उजाला समय समय पर सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर आवाज उठाता है। जिससे वह सराहना का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed