फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar ujala bhavishya jyoti samman event in chitrakoot

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 27 को, मेधावियों को सम्मानित करने के लिए तैयारी पूरी 

Tue, 25 Jun 2019 02:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman event in chitrakoot
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान चित्रकूट - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट में यूपी बोर्ड व सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटर बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला 27 जून को शहर के श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कालेज में सम्मानित करेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

विज्ञापन


हर साल की भांति इस साल भी मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसमेें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, डीआईओएस बलिराज राम, बीएसए प्रकाश सिंह हाईस्कूल व इंटर के इस वर्ष आने वाले परीक्षा परिणामों में कालेजवार अधिकतम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कालेज कर्वी में 27 जून को होगा। मेधावी छात्र अपने अंक पत्र की फोटो कापी परिचय पत्र सहित एक पासपोर्ट फोटो सहित कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचकर पंजीकरण करा लें। ताकि उन्हें नियमानुसार समय से सम्मानित किया जा सके। जानकारी व पंजीयन के लिए फोन नंबर- 7275859183, 9415437883, 9598308602 से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed