फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar ujala aparajita event in kanpur, Gave tips to fire safety

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्सः सिलेंडर में आग लगे तो पटके नहीं, अपनाएं ये तरीका

Wed, 09 Jan 2019 12:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Jan 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala aparajita event in kanpur, Gave tips to fire safety
सिलेंडर में आग लगे तो पटके नहीं, अपनाएं ये तरीका - फोटो : अमर उजाला
घर में सिलेंडर में आग लग जाए तो उसको पटके नहीं और और न ही गिराए। उस पर गीला कपड़ा या बोरा डाल दें। पानी डालकर आग बुझाएं। कुछ लोग सिलेंडर में आग लगने पर उसे उठाकर बाहर ले जाते हैं और पटक देते हैं। यह पूरी तरह से गलत है। सिलेंडर जब कंक्रीट की सड़क पर पटकेंगे तो उससे चिनगारी निकल सकती है और धमाका हो सकता है। यह टिप्स कानपुर में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत मॉडल टॉउन पार्क में महिलाओं को दिए गए। आपदा प्रबंधन की कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक लखन शुक्ला ने हादसे से बचाव के कई टिप्स दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैस खत्म हो जाने पर कुछ लोग सिलेंडर को जमीन पर लिटाकर या आड़ा-तिरछा करके या फिर गर्म पानी के ऊपर रखकर गैस जलाने की कोशिश करते हैं। यह पूरी तरह से गलत है। इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर कभी सिलेंडर से गैस रिसाव हो तो स्विच ऑन न करें। गैस निकलने के लिए दरवाजे और खिड़कियां खोल दें। फिर किचन की धुलाई कर दें। दो तीन धुलाई के बाद फिर से गैस सिलेंडर ऑन करें।
विज्ञापन


लखन ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का हाथ कट जाए तो सबसे पहले उसके खून के रिसाव को रोकें। हाथ पर पट्टी बांध दें। इसके अलावा उन्होंने हार्ट अटैक आने पर प्राथमिक उपचार बताया। इस मौके पर गीता भाटिया, ललनी झा, राजकुमारी जायसवाल, श्रुति गुप्ता, ममता गुप्ता, संतोष पाल, निम्मी तनेजा, सुमन श्रीवास्तव, जया लखवानी और रामप्यारी चौरसिया मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed