{"_id":"6a99e1f48e5cbb386a013f86","slug":"alumni-experience-will-shape-a-brighter-future-for-students-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1639404-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एलुमनी के अनुभव से निखरेगा छात्रों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एलुमनी के अनुभव से निखरेगा छात्रों का भविष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। वीएसएसडी कॉलेज के पूर्व छात्रों के अनुभव, विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से वर्तमान विद्यार्थियों और संस्थान का विकास होगा। इसके लिए एलुमनी एसोसिएशन का गठन किया गया है। एसोसिएशन कॉलेज की विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करेगी।
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव सीए सुधींद्र जैन ने बताया कि कॉलेज के पूर्व छात्र प्रशासनिक, शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, व्यवसाय, कानून और राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। एलुमनी एसोसिएशन के माध्यम से पूर्व छात्रों को पुनः महाविद्यालय से जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है।
कार्यक्रम समन्वयक श्याम बाबू गुप्त ने बताया कि एलुमनी एसोसिएशन की पहली बैठक पांच सितंबर को शाम 3:30 बजे कॉलेज के प्रार्थना कक्ष हॉल में होगी। यहां आगामी गतिविधियों, पूर्व छात्रों की सहभागिता और महाविद्यालय के विकास की कार्ययोजना का रोडमैप तैयार किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, प्राचार्य डॉ. नीरू टंडन, पदेन सदस्य नीतू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।