Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Along with stubble, trash is also being burnt; AQI reaches 150.

Kanpur News: पराली के साथ ही जल रहा कूड़ा, एक्यूआई पहुंचा 150

Sat, 28 Nov 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Along with stubble, trash is also being burnt; AQI reaches 150.
कानपुर देहात। साफ सफाई से निकला कूड़ा जलाने के साथ ही फसल अवशेष (पराली) जलाने पर रोक है। इसके बावजूद पराली व कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे आबोहवा प्रदूषित हो रही है। शुक्रवार को एक्यूआई 150 के स्तर पर रहा। यह अस्वास्थ्यकर की श्रेणी में है।
विज्ञापन

कूड़ा व पराली जलाने पर रोक लगे इसके लिए एनजीटी सख्त है। कड़े निर्देश भी है पर जिम्मेदारों की ढिलाई से रोक नहीं लग पा रही है। दो माह में जिले में पराली और कूड़ा जलाने की 122 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं को सैटेलाइट से पकड़ा गया है। धरातल पर जब इनका सत्यापन कराया गया तो 100 घटनाएं केवल कूड़ा जलाने की है। वहीं पराली जलाने की 12 घटनाएं सत्यापित हुई। अकबरपुर तहसील में पराली जलाने की दो घटनाएं मिलीं। भोगनीपुर, मैथा व डेरापुर में एक-एक और रसूलाबाद में सात घटनाओं की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

इसपर संबंधित किसानों पर पांच-पांच हजार रुपये के अनुसार अर्थदंड लगाने की संस्तुति उप कृषि निदेशक की ओर से की गई है। अब तहसील प्रशासन की ओर से अर्थदंड लगाकर इसकी वसूली की प्रक्रिया की जाएगी। इधर कूड़ा जलाने की घटनाओं का आकड़ा देखे तो अकबरपुर तहसील में 24, भोगनीपुर में 18, मैथा में 11, डेरापुर में 18 और रसूलाबाद में 20 स्थानों पर कूड़ा जलाया गया। इससे आबोहवा दूषित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र नवीन दीक्षित ने बताया कि नगरीय क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी साफ सफाई के बाद कूड़ा जलाने की प्रवृत्ति पर रोक नहीं लग पा रही है। वहीं, एनजीटी की सख्ती के बाद भी किसान खेत में पराली जला रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. निशांत पाठक ने बताया कि हवा का स्तर खराब होने से बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों के लिए नुकसान है। सुबह टहलने वाले लोगों की सेहत पर भी आबोहवा दूषित होने का नुकसान होता है। धुंध आदि की स्थिति में सुबह टहलने से बचना चाचाहिए। बहुत जरूरी हो तो मास्क लगाना चाहिए।

----
सैटेलाइट से पकड़े गए पराली जलाने की घटनाओं का सत्यापन कराया गया। इसमें अब तक कुल 122 मामलों में केवल 12 प्रकरण ही पराली जलाने वाले मिले हैं। अन्य 100 प्रकरणों में कूड़ा जलाने की पुष्टि हुई है। पराली जलाने से संबंधित प्रकरणों में कुल 60 हजार रुपये अर्थदंड लगाने का प्रस्ताव किया गया है। -हरिशंकर भार्गव, उप निदेशक कृषि
------
27 नवंबर को शाम 4:30 बजे एक्यूआई पर एक नजर
नगर - एक्यूआई
अकबरपुर- 149
झींझक - 150
मूसानगर- 143
रूरा - 151
सिकंदरा - 139
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed