फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allenhouse Institute signs agreement with US software company

Kanpur News: अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी से एलेनहाउस इंस्टीट्यूट का करार

Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Allenhouse Institute signs agreement with US software company
कानपुर। एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर के प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम उठाया है। संस्थान ने अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी माइंड पावर सॉल्यूशंस के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। करार के तहत कंपनी संस्थान परिसर में अपना सिटी ऑफिस स्थापित करेगी जहां से छात्रों को इंटर्नशिप, रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स और पूर्णकालिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक प्रो. मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही अमेरिका के रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे वे वैश्विक सॉफ्टवेयर उद्योग की कार्यशैली, आधुनिक तकनीकों और अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति से परिचित होंगे।
विज्ञापन


एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योग जगत के साथ सीधे जुड़ने, वास्तविक परियोजनाओं पर काम करने तथा अपनी तकनीकी और पेशेवर दक्षताओं को विकसित करने का अवसर मिलेगा। संस्थान के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी, अपर निदेशक प्रो. अतुल चतुर्वेदी, डीन रिसर्च प्रो. वरुण शुक्ला तथा माइंड पावर सॉल्यूशंस के डॉ. सुनील यादव सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed