कानपुर। एलन हाउस बिजनेस स्कूल में अनुभूति 2.0 केस स्टडी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी रणनीतिक सोच और समस्या समाधान कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कुल 62 टीमों ने भाग लिया। 12 टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एलन हाउस बिजनेस स्कूल की टीम ने पाया। टीम में राशी त्रिपाठी, अरमान भाटिया और अलका शुक्ला शामिल थीं। दूसरा स्थान डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च की टीम ने हासिल किया। टीम में दिव्यांशी यादव, कोमल कुशवाहा, ट्विंकल गुप्ता और खुशी अग्रवाल थे। तीसरा स्थान एलन हाउस बिजनेस स्कूल की टीम ने पाया जिसमें अयान आलम, शुम चौरसिया, विनीत शर्मा और फरहान साकिब थे। कार्यक्रम का शुभारंभ एलन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशंस की निदेशक (प्रशासन) डॉ. रूबी चावला ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शुशांक अरोड़ा (सीईओ नायरा), डॉ. रीना सिंह (सहायक प्रोफेसर, एचबीटीयू), डॉ. अजहरुद्दीन (विभागाध्यक्ष, एमबीए विभाग), डॉ. सुधा धवन, सौरभ शुक्ला रहे। इंस्टीटूशंस के संयुक्त सचिव जावेद हाशमी ने विजेताओं को बधाई दी।