{"_id":"68d30b5b80d84fef1e026a0d","slug":"allegations-of-shoddy-patchwork-on-gt-road-kanpur-news-c-362-1-ka11006-131920-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जीटी रोड पर घटिया पैचवर्क कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जीटी रोड पर घटिया पैचवर्क कराने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। एनएच पीडब्ल्यूडी ने जीटी रोड पर पैचवर्क कराने का कार्य शुरू करा दिया है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आनन-फानन में घटिया कार्य कराया जा रहा है जो ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। इससे वाहन सवारों की मुश्किलें बढ़ेंगी।
बारिश के मौसम में जीटी रोड पर कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई थी। जलभराव और गड्ढायुक्त सड़कों पर वाहन सवारों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ता था। कई बार मरम्मत की मांग उठाई गई लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा था। यह पीड़ा जब विधानसभा अध्यक्ष तक पहुंची तो सोमवार को बैठक के दौरान उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई थी। साथ ही जीटी रोड के गड्ढे त्योहार से पहले भरने के निर्देश दिए थे।
जीटी रोड के आसपास निवास करने वालों का कहना है कि गड्ढे भरने के नाम पर खानापूरी की जा रही है। कुछ ही दिनों में सड़क पर फिर गड्ढे हो जाएंगे। एनएच पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जयंत ने बताया कि पैचवर्क करने का कार्य शुरू करा दिया है। अगर मौसम सही रहा तो 10 दिन में इसे पूरा कर लिया जाएगा। पैचवर्क में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। (संवाद)