{"_id":"58bed7a34f1c1bcd15dc47ea","slug":"allegations-of-rape-imposed-on-each-others-husbands","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:04 AM IST
सार
पुलिस ने दोनों के पतियों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की दो महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के पतियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र की एक गांव की महिला ने सुबह थाने में आकर पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को सुबह करीब चार बजे जब वह शौच करके खेतों की तरफ से लौट रही थी। तभी शिवसिंह निषाद ने उसे दबोच लिया और घर के अंदर ले जाकर रेप किया। पुलिस ने इस आरोपी को पकड़कर थाने में बैठा लिया। उसके बाद शिवसिंह की पत्नी थाने में तहरीर लेकर आई और कहा कि गांव के मनोज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
जिस पर पुलिस ने इस आरोपी को भी हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ रेप करने वाला आरोपी मुकदमा न लिखाने का दबाव बना रहा था। जब उसकी पत्नी नहीं मानी तो उसे झूठा फंसाने के लिए आरोपी की पत्नी ने झूठी तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाने के एसएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष मुख्यालय मीटिंग में गए हुए है। उनके आने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पीड़ित महिलाएं भी थाने में मौजूद है।