{"_id":"68ffe196ca2da4d50a00f592","slug":"allegations-of-not-treating-the-family-of-hiv-infected-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1309226-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एचआईवी संक्रमित के परिजनों का इलाज न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एचआईवी संक्रमित के परिजनों का इलाज न करने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के वार्ड 18 में भर्ती एचआईवी संक्रमित रोगी के परिजनों ने इलाज न करने का आरोप लगाया। ग्वालटोली का रहने वाला 22 वर्षीय एचआईवी संक्रमित युवक एक सप्ताह पहले बाइक दुर्घटना में घायल हो गया था।
परिजनों ने उसे शुक्रवार को अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार के अंडर में भर्ती कराया। रविवार को परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर रोगी को देखने नहीं आ रहे। इस पर सोमवार को हैलट के प्रशासनिक भवन के सामने संस्था इटावा नेटवर्क फॉर पीपुल लिविंग विद एचआईवी/एड्स के सदस्यों ने अध्यक्ष संजय की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इसी दौरान रोगी के पिता ने आकर बताया कि डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रोगी आयुष्मान लाभार्थी है। योजना के तहत उसका निशुल्क इलाज किया जाएगा। डॉक्टर रोगी को देख रहे थे भ्रमवश विवाद हुआ।