{"_id":"5bfac0dcbdec224151688322","slug":"allegation-of-rape-on-municipality-head-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज कांडः पालिकाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, 3 दोस्त और परिवार के 5 सदस्य भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज कांडः पालिकाध्यक्ष पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, 3 दोस्त और परिवार के 5 सदस्य भी नामजद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी शैलेंद्र अग्निहोत्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्पीड़न और साजिश में उनकी मां, चाचा, चाची, भाई और दोस्तों को भी आरोपी बनाया गया है। एसपी ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। पीड़िता ने खुद की जान को खतरा बताया है।
शहर की एक युवती ने शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, दबाव में शादी करने और दहेज में 20 लाख रुपये न देने पर घर से निकालने का आरोप लगाया था। रविवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

Trending Videos
जांच प्रभावित होने की आशंका जताई...
कोतवाल एके सिंह ने बताया कि युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, उनकी मां मीना अग्निहोत्री, चाची मोनी, चाचा संजय, अतुल अग्निहोत्री और भाई विक्रांत अग्निहोत्री के अलावा तीन दोस्तों पाठकाना मोहल्ला निवासी मोहन पुत्र ओमप्रकाश, मकरंदनगर निवासी आशू अवस्थी पुत्र राजेंद्र और आलोक दुबे पुत्र नीरज को नामजद किया है।
इसमें शैलेंद्र अग्निहोत्री पर दुष्कर्म, तीनों दोस्तों पर दुष्कर्म में सहयोग और परिवार के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। युवती ने अध्यक्ष के प्रभाव में कोतवाली में जांच प्रभावित होने की आशंका जताई। इस पर एसपी ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी दी है। मुकदमा दर्ज होने के बाद अध्यक्ष घर से फरार हो गए हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सोमवार को पीड़ित युवती का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।