फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of occupation of Jaina Palace, complaint given to police

Kanpur News: जैना पैलेस पर कब्जे का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Sun, 23 Nov 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Allegation of occupation of Jaina Palace, complaint given to police
कानपुर। शहर की पहली मल्टी स्टोरी कॉमर्शियल बिल्डिंग बनने से चूका रतनलाल नगर स्थित जैना पैलेस एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उसे तोड़े जाने पर कुछ लोगों ने उसमें अपनी दुकानें होने का दावा किया है। शनिवार को भाजपाइयों के साथ मौके पर मौजूद लोगों ने इसे तोड़ा जाना अवैध बताते हुए हंगामा किया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिलहाल काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को रतनलालनगर पुलिस चौकी पहुंचे सुशील कटियार और अमित स्वानी ने दावा किया कि उनके पिता ने वर्ष 1989 में जैना पैलेस को बनाने वाले बिल्डर से 54 हजार रुपये प्रति फ्लैट के हिसाब से कब्जा लिया था। हालांकि, तय समय सीमा में मूलभूत जरूरतें पूरी न हो पाने के कारण उन्होंने निवास कहीं और बनाया। 21 नवंबर से इस संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग उसे जेसीबी की मदद से गिराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कुछ लोग चौकी पहुंचे थे। कुछ लोगों पर जैना पैलेस पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले की जांच के लिए केडीए आदि विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है। तथ्यों को जुटाने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed