फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of not getting a hearse; complaint lodged on the CM portal.

Kanpur News: शव वाहन न मिलने का आरोप, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Wed, 30 Sep 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Allegation of not getting a hearse; complaint lodged on the CM portal.
कानपुर। हैलट अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीमारदार चंद्रपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उनका आरोप है कि जरौली फेज-2 निवासी राजू वर्मा की हालत खराब होने पर 31 अगस्त की रात हैलट में भर्ती कराया था। तीन सितंबर की रात उनकी मृत्यु हो गई। शव वाहन के लिए अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने पर उन्हें सीएमओ से बात करने को कहा गया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से भी वाहन उपलब्ध न होने की बात कही गई। चंद्रपाल का आरोप है कि इससे परिवार को आर्थिक और मानसिक परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में एक शव वाहन है और पीआरओ से संपर्क करने पर मदद मिल सकती थी। वहीं सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि हर मृतक के शव को घर तक छोड़ने का नियम नहीं है। उनके अनुसार दो शव वाहन पोस्टमार्टम हाउस तक शव पहुंचाने के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed