फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of newborn going missing from nursing home

Kanpur News: नर्सिंगहोम से नवजात गायब करने का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation of newborn going missing from nursing home
कानपुर। कल्याणपुर में पेट दर्द होने की शिकायत पर एक नर्सिंगहोम में भर्ती गर्भवती महिला ने जन्म के बाद नवजात गायब करने का आरोप लगाया। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने मिसकैरेज के बाद भ्रूण को डिस्पोज किए जाने की सफाई दी है। उन्नाव के बांगरमऊ निवासी राजू कश्यप पत्नी सोनी के साथ इंदिरानगर में किराये पर रहते हैं। शनिवार देर शाम पेट दर्द होने पर सोनी को इंदिरानगर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। आरोप है कि देर शाम बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने न तो उन्हें बच्चा दिखाया और न ही कोई जानकारी दी। इंदिरानगर चौकी प्रभारी सैयद साजिद ने बताया कि प्राथमिक जांच में अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिसकैरेज होने और महिला की सुरक्षा के लिए अबॉर्शन करने की जानकारी पति को देने की बात पता चली है। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के द्वारा भ्रूण डिस्पोज कर दिया गया। उन्होंने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed