फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   All India Muslim Personal Law Board easy marriage campaign begins

कानपुर: बिना हार-पगड़ी के आए दूल्हे का निकाह, खजूर से कराया मुंह मीठा

Mon, 22 Nov 2021 01:32 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Nov 2021 01:32 AM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. निकहत परवीन ने एक सवाल पर कहा, यह गलत है कि शादियों में गैरजरूरी रस्मों और चलन की जिम्मेदार महिलाएं हैं। सादगी से बिना दहेज की शादियों का अभियान चल रहा है।

विज्ञापन
All India Muslim Personal Law Board easy marriage campaign begins
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अधिवेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ के अधिवेशन में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आसान निकाह मुहिम का भी आगाज हुआ। बेहद सादगी से कराए गए निकाह में दूल्हे ने न तो फूलों का हार पहना और न ही कोई पगड़ी।
विज्ञापन


सादे लिबास में गवाह-वकील की मौजूदगी में निकाह कराकर मुसलमानों को शादियों में फिजूलखर्ची से बचने का संदेश दिया गया। जाजमऊ की एक फैक्ट्री में काम करने वाले इरफान अहमद का निकाह इफ्तिखाराबाद की जैनब से पढ़ाया गया।
विज्ञापन


इस निकाह के काजी खुद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद मोहम्मद राबे हसनी नदवी रहे। उन्होंने निकाह पढ़ाकर इरफान को मुबारकबाद और खुश रहने की दुआ दी। खजूर खिलाकर मौजूद लोगों का मुंह मीठा कराया और निकाह संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर में अधिवेशन कराने वाले व्यवस्थापक और पटकापुर के मदरसा जामे उलूम के मोहतमिम मुहीउद्दीन खुसरो ताज ने यह निकाह कराने की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने बताया कि इस्लाम में शादी इतनी ही आसान है, लेकिन तमाम लोगों ने दहेज और दूसरे चलन को अख्तियार कर उसे कठिन बना दिया है।

गैरजरूरी रस्मों की जरूरत नहीं, समझाएंगे
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी सदस्य डॉ. निकहत परवीन ने एक सवाल पर कहा, यह गलत है कि शादियों में गैरजरूरी रस्मों और चलन की जिम्मेदार महिलाएं हैं। सादगी से बिना दहेज की शादियों का अभियान चल रहा है।

इस अभियान के जिम्मेदार बोर्ड के सचिव मौलाना उमरैन महमूद रहमानी ने बताया कि निकाह पढ़ाने वाले काजी और आलिम हर शादी में यह बताएं कि इस्लाम में किस तरह सादगी से निकाह की इजाजत है। धीरे-धीरे समाज में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed