फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   All farmers should get registered in the Farmer Registry to avail the benefits of the schemes.

Kanpur News: योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी किसान कराएं फार्मर रजिस्ट्री

Sat, 18 Jul 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
All farmers should get registered in the Farmer Registry to avail the benefits of the schemes.
पुखरायां। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गई है। बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसानों को सरकारी संस्थाओं से बीज, खाद के साथ विभागीय योजनाओं का लाभ नहींं मिलेगा।
विज्ञापन

इसी उद्देश्य से कृषि विभाग 25 जुलाई तक प्रत्येक गांवों में विशेष शिविर आयोजित कर रहा है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। जिससे कोई भी किसान कृषि योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें। भोगनीपुर प्रभारी तहसीलदार अभिनव चतुर्वेदी ने बताया कि कुल 57421 किसान पंजीकृत है।
विज्ञापन

जिसके सापेक्ष अब तक 40260 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। करीब 17161 किसानों की रजिस्ट्री अभी शेष है। इनमें 12 हजार किसान चकबंदी क्षेत्र से जुड़े हैं। जिन्हें चकबंदी प्रक्रिया पूरी होने तक छूट दी गई है। इसके बावजूद करीब 5161 किसान ऐसे हैं जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि सत्यापन के लिए आवेदन भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी बीज वितरण केंद्रों पर बिना फार्मर रजिस्ट्री के बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जो बिना फार्मर रजिस्ट्री के किसान पहुंच रहे हैं उनकी रजिस्ट्री कराकर ही बीज दिया जा रहा है। अधिकारियों का का कहना है कि भविष्य में किसी भी कृषि योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed