फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alka defeated her opponent to win the 28-30 kg wrestling competition.

Kanpur News: विपक्षी को पटखनी देकर 28-30 किलो भार की कुश्ती में अलका ने मार ली बाजी

Tue, 17 Mar 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Alka defeated her opponent to win the 28-30 kg wrestling competition.
कानपुर देहात। माती स्थित स्टेडियम में सोमवार से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। पहले दिन के प्रतियोगिता में कुश्ती में 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जबकि बैटमिंटन में 92 खिलाड़ी शामिल हुए। कुश्ती की 28-30 किलो भार की प्रतियोगिता में अलका ने अपने दांव-पेच दिखाते हुए विपक्षी खिलाड़ी को पटखनी देकर विजेता बन बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने किया। सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी। जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि बालिका वर्ग में 28-30 किलो भार की कुश्ती में सनाया सिंह को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि 30-35 किलो भार में हर्षिता को प्रथम व चांदनी को द्वितीय रहीं हैं। इसी प्रकार 35-40 किलो भार में नैंसी को पहले व लक्ष्मी को दूसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया है। वहीं 40-45 किलो भार की कुश्ती में सोनाक्षी प्रथम व अनुष्का द्वितीय रही हैं। बालक वर्ग की होने वाली 28-30 किलो भार की कुश्ती में सौरभ प्रथम, श्रेयांश सिंह द्वितीय रहे हैं। जबकि 30-35 किलो भार में अद्भुत को पहले व कृष्णा को दूसरे स्थान का विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार 35-40 किलो भार की कुश्ती में तन्मय को पहला व शिवम को दूसरा स्थान और 40-45 किलो भार की कुश्ती में शिवम प्रथम व हिमांशु द्वितीय रहे हैं। बताया कि बैडमिंटन की होने वाली बालिका वर्ग की सिंगल प्रतियोगिता में तान्या विजेता व स्मृति उप विजेता रहीं। जबकि डबल्स में जानवी और तान्या को विजेता व अश्विनी और अर्पिता को उपविजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में अंडर-13 में आयुष यादव विजेता व दिव्यांश उपविजेता रहे। अंडर-15 के होने वाले डबल्स मुकाबले में कृष्णा पांडेय व आयुष यादव को विजेता व मयंक यादव व दिव्यांश सिंह को उपविजेता घोषित किया गया है। कुश्ती की प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में मनोज कुमार, साजिद कुरैशी, वैभव, रंजय, विजय, संजय, अरुण, अंजलि, कंचन, भानु प्रताप, रहे। जबकि बैडमिंटन में गणेश, माधव, आस्था, यश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान स्कूलों के शिक्षक व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed