{"_id":"2aaf209bc2654c00c9551c7070bbc4e1","slug":"alimco-will-create-german-technology-based-artificial-leg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्मन टेक्नोलॉजी से कृत्रिम पैर बनाएगा एलिम्को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्मन टेक्नोलॉजी से कृत्रिम पैर बनाएगा एलिम्को
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 20 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलिम्को अब जर्मन टेक्नोलॉजी पर आधारित उच्च क्वालिटी के आधुनिक कृत्रिम पैर बनाएगा। बुधवार को दिल्ली में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से कृत्रिम पैर बनाने वाली जर्मन कंपनी ‘ओटो बोक’ और एलिम्को में एमओयू साइन होगा। इसके बाद देश में भी सस्ते दामों पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कृत्रिम पैर आसानी से उपलब्ध होंगे।
एलिम्को के जनसंपर्क अधिकारी सुमित तिवारी ने बताया कि अभी तक एलिम्को में लकड़ी और खास तरह से डिजाइन पैर तैयार किए जाते हैं। इनका आकार बड़ा होता है। कई बार नि:शक्तजनों को इससे समस्याएं भी होती हैं।
वहीं लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के जो कृत्रिम पैर देश में उपलब्ध हैं उनकी कीमत काफी ज्यादा है और वो आम आदमी की पहुंच से दूर हैं। लेकिन ‘ओटो बोक’ कंपनी के तहत करार के बाद एलिम्को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी बेस्ड कृत्रिम पैर बनाएगा।
विज्ञापन
20 मई को दिल्ली में एलिम्को की ओर से सीएमडी डीआर सरीन और ‘ओटो बोक’ कंपनी के एमडी कैफीओ बर्नाल्ड एमओयू पर साइन करेंगे। इसके बाद ‘ओटो बोक’ अपनी टेक्निक, कंसल्टेंसी व सर्विस कुछ समय के लिए एलिम्को को उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र तहलोत और केंद्रीय राज्यमंत्रीकृष्ण पाल गुर्जर समेत कई गणमान्य हिस्सा लेंगे।