{"_id":"66003c79c99b0e824f019dea","slug":"alert-in-kanpur-after-deaths-due-to-poisonous-liquor-in-punjab-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पंजाब में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कानपुर में अलर्ट, जगह-जगह पुलिस कर रही चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंजाब में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कानपुर में अलर्ट, जगह-जगह पुलिस कर रही चेकिंग
Sun, 24 Mar 2024 08:15 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने की चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत के बाद कानपुर में भी पुलिस अलर्ट हो गई। शनिवार देर रात तीन बजे तक कमिश्नरी पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। शहर और आसपास के जिलों में अवैध शराब कारोबार होने के चलते गंगा बैराज पर डीसीपी सेंट्रल आरके गौतम की अगुवाई में एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार की टीम ने रात तीन बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई कारों की डिग्गी में शराब की बोतलें निकलीं। तमाम लोग नशे में पाए गए। इनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वहीं, महाराजपुर के पारा में भी कच्ची शराब का बड़ा कारोबार होता है। थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर एसीपी चकेरी और आस पास के थानों के फोर्स ने मिलकर अभियान चलाया। घाटमपुर से शराब शहर न आ सके इसके लिए डीसीपी साउथ की टीम अलर्ट रही। कानपुर देहात के रास्ते कच्ची और अवैध शराब की आमद को रोकने के लिए हाईवे पर भोर पहर तक चेकिंग अभियान चलाया गया। जिनके पास शराब मिली, उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
ग्लास कलर डालने पर पुलिस से करें शिकायत
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि होली के दौरान कोई हादसा न हो। इसके लिए पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक रंग खेला जाएगा। सीपी ने लोगों से जबरदस्ती किसी पर रंग न डालने का अनुरोध किया। हुड़दंग से बचने के लिए कहा। राहगीरों पर गुब्बारे के इस्तेमाल पर रोक है। ग्लास कलर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कोई ऐसे रंगों का इस्तेमाल करता है तो उसकी शिकायत पुलिस से डॉयल-112 पर की जा सकती है। स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।